फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP BSP history sheeter and BJP bet on family members of tainted

गोरखपुर निकाय चुनाव: हिस्ट्रीशीटर या उनके परिवार वाले बनेंगे कर्णधार तो कैसे भयमुक्त होगा समाज

Thu, 27 Apr 2023 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Apr 2023 04:33 PM IST
सार

वार्ड नंबर 35 जंगल सालिकराम नगर से भाजपा ने सुमन सिंह को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया है। इनके पति संतोष कुमार सिंह बलिया में टावर लगवाने के मामले में 32 लाख रुपये गबन के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन साल फरार रहने के बाद 2018 में इनकी बलिया से गिरफ्तारी हुई थी। विरोधी उस समय के पेपर कटिंग को भी वायरल कर रहे हैं।

विज्ञापन
SP BSP history sheeter and BJP bet on family members of tainted
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपराध मुक्त समाज... जैसे नारों और दावों के साथ तकरीबन सभी दल लड़ रहे हैं, लेकिन चुनावी मैदान में दागी प्रत्याशियों को उतारने में कोई दल अछूता नहीं है। इस बार के निकाय चुनाव में जिले में कुल 237 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ किसी न किसी मामले में मुकदमा दर्ज है। सपा, बसपा ने सीधे हिस्ट्रीशीटर को ही टिकट थमा दिया है तो भाजपा ने आपराधिक प्रवृति के लोगों के रिश्तेदारों को टिकट देकर मैदान में उतारा है। मसलन, खेल सिर्फ पद और बेपद का है। गांव-गली के गुंडे हों या फिर बड़े बदमाश, सब निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन


सबसे दिलचस्प पीपीगंज नगर पंचायत क्षेत्र है। भाजपा, सपा, बसपा, निर्दल सभी तरह के प्रत्याशी या तो उनके परिजनों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। पीपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर हामिद, बसपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार है। यह खुद ही चुनावी मैदान में है और अपराध रोकने का दम भर रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: काम की इस रफ्तार से तो अगले साल ही हो पाएगा रामगढ़ताल किनारे 'नया सवेरा'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी नगर पंचायत से एक और हिस्ट्रीशीटर राजीव रंजन चौधरी ने भी अपनी पत्नी चंद्रमा चौधरी को निर्दल उम्मीदवार बनाया है। निवर्तमान अध्यक्ष गंगा जायसवाल भी निर्दल चुनावी मैदान में हैं। इनके खिलाफ मारपीट, बलवा, एससी-एसटी का केस दर्ज है।

भाजपा प्रत्याशी के पति के बारे में सब जानते हैं...
वार्ड नंबर 35 जंगल सालिकराम नगर से भाजपा ने सुमन सिंह को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया है। इनके पति संतोष कुमार सिंह बलिया में टावर लगवाने के मामले में 32 लाख रुपये गबन के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन साल फरार रहने के बाद 2018 में इनकी बलिया से गिरफ्तारी हुई थी। विरोधी उस समय के पेपर कटिंग को भी वायरल कर रहे हैं। निर्दल चुनाव मैदान में उतरीं सरिता यादव के पति सुधीर यादव कहते हैं, पत्नी के खिलाफ चुनाव में भाजपा ने जिसे उतारा है, उसके पति के बारे में पूरा इलाका जानता है।

अपराधी छवि वालों का साथ नहीं देगी जनता

SP BSP history sheeter and BJP bet on family members of tainted
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

वार्ड नंबर 56 दाउदपुर से सपा ने हिस्ट्रीशीटर संजय यादव को मैदान में उतारा है। संजय के खिलाफ भाजपा ने रविंद्र सिंह सैंथवार चुनाव मैदान में हैं। रविंद्र कहते हैं, चुनाव में जनता अपराधी छवि के लोगों का साथ कभी नहीं देगी। चौरीचौरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी हिस्ट्रीशीटर के छोटे भाई सन्नी जायसवाल ने पत्नी श्वेता जायसवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वह निर्दली प्रत्याशी हैं। भाजपा से घघसरा नगर पंचायत में ताल ठोल रहे प्रभाकर पर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लखनऊ में एक हत्या में भी प्रभाकर का नाम सामने आया था। वहीं एक हिस्ट्रीशीटर के भाई भी नंदानगर से सपा से चुनाव मैदान में हैं।

1559 हिस्ट्रीशीटरों को दी गई चेतावनी
गोरखपुर जिले के 1559 हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है। चुनाव में अशांति फैलाने पर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इनकी निगरानी के लिए भी पुलिस की डयूटी लगाई गई है। वहीं, पूर्व में चुनाव के समय अराजकता करने वाले 20 पर 107/116 की कार्रवाई की गई है। गैर जमानती वारंट में 227 को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके साथ ही सभी शस्त्र की दुकानों को प्रशासन द्वारा चेक भी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बेखौफ बदमाश: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल

जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ब्रजेश गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर प्रत्याशी, कार्यकर्ता संघर्षशील और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति समर्पित है। सभी की छवि अच्छी है। यदि किसी पर मुकदमे होंगे तो वह भाजपा के लोगों द्वारा या उनकी शह पर द्वेषवश लगाए गए होंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर टिकट दिया है। अगर किसी के ऊपर आपराधिक मुकदमे हैं तो पूर्व की राजनितिक द्वेषवश लगाए गए हैं। पार्टी ने किसी आपराधिक छवि के आदमी को टिकट नहीं दिया है।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि चुनाव की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है। हिस्ट्रीशीटर, गुंडा या किसी भी मुकदमे में वांछित सभी आरोपियों की निगरानी पुलिस कर रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है। किसी ने भी कानून व्यवस्था तोड़ने की कोशिश की तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

15 हजार गाड़ियों का चालान

इलेक्शन के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद 40 हजार गाडियां चेक की गईं, जिसमे 15 हजार गाडियों का चालान किया गया। 21 गाडियां सीज की गईं और 30 लाख का जुर्माना लगाया गया।

चुनाव के दिन तैनात होगी फोर्स
  • इंस्पेक्टर, एसआई- 453
  • सिपाही - 2200
  • होमगार्ड - 2400
  • पीएससी - 3 कंपनी
  • एक्स्ट्रा एसआई - 150
  • कांस्टेबल- 850

इसे भी पढ़ें: कचहरी में मिलती है तारीख पर तारीख: यहां आसान नहीं पैमाइश, पहले पूरी कीजिए फरमाइश


आचार संहिता लगने के बाद हुई कार्रवाई
  • हिस्ट्रीशीटर को दी गई चेतावनी- 1559
  • पाबंद किए जाएंगे उपद्रवी- 10000
  • पूर्व में अराजकता करने वालों पर कार्रवाई- 20
  • गैर जमानती वारंट पर अरेस्ट हुए- 211
  • थानों के वांछित हुए अरेस्ट- 112
  • थानों से इनामी धराए- 8
  • थानों के गैंगेस्टर धराए- 6
  • पकड़े गए अवैध तमंचे- 17
  • पकड़ी गई शराब- 1800 लीटर
  • अवैध शराब में अरेस्ट हुए- 72
  • 151 में चालान हुए- 974

चुनाव आंकड़ा
  • पोलिंग बूथ - 818
  • नगर पंचायत- 11
  • नगर निगम वोटर- 10,4,8,462
  • नगर पंचायत वोटर- 13,66,831

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed