फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Festival 2022 Sonu Nigam: Sonu Nigam will not return 40 lakh rupees will attend Gorakhpur festival next year

विवाद पर विराम: 40 लाख रुपये नहीं लौटाएंगे सोनू निगम, अगले साल गोरखपुर महोत्सव में करेंगे शिरकत

Tue, 31 Aug 2021 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 05:08 PM IST
सार

पिछले साल 13 जनवरी के कार्यक्रम अगले दिन टलने की वजह से गोरखपुर नहीं आ पाए थे सोनू निगम, एडवांस रुपये लौटाने के लिए जिला प्रशासन ने भेजा था नोटिस, सोनू ने समायोजन पर जताई है सहमति।

विज्ञापन
Gorakhpur Festival 2022 Sonu Nigam: Sonu Nigam will not return 40 lakh rupees will attend Gorakhpur festival next year
-गोरखपुर महोत्सव 2022 सोनू निगम: सोनू निगम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गायक सोनू निगम गोरखपुर जिला प्रशासन को 40 लाख रुपये नहीं लौटाएंगे। उन्होंने अगले साल प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव में शिरकत कर रुपये समायोजित करने पर सहमति जताई है। पर्यटन विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगले गोरखपुर महोत्सव में पूर्व में दी गई एडवांस रकम का समायोजन करने के लिए उन्होंने लिखित सहमति जताई है।

विज्ञापन


गोरखपुर महोत्सव समिति को 40 लाख रुपये और जीएसटी की धनराशि वापस नहीं करने को लेकर पिछले साल फरवरी में जिला प्रशासन की तरफ से गायक सोनू निगम को नोटिस दिया था। उस समय उन्होंने तो धनराशि लौटाई थी न ही कोई स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने सोनू निगम को 19 फरवरी 2020 को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर संबंधित रकम जमा करने का निर्देश दिया था। सोनू को भेजे गए नोटिस के मुताबिक गोरखपुर महोत्सव के आखिरी दिन 13 जनवरी 2020 को सोनू निगम का कार्यक्रम तय था। इसके लिए समिति ने छह और नौ जनवरी को 40 लाख रुपये और जीएसटी की रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले ओमान के सुल्तान का निधन होने पर 13 जनवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। इस वजह से महोत्सव के अंतिम दिन का कार्यक्रम 14 जनवरी के लिए टाल दिया गया। इस दिन सोनू नहीं आए। इसके बाद महोत्सव समिति के सचिव व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने एडवांस रकम की वापसी के लिए ई-मेल के जरिए कई बार सोनू निगम को पत्र लिखा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसपर नोटिस जारी करना पड़ा था।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने अमर उजाला को बताया कि 2022 के गोरखपुर महोत्सव में सोनू निगम शिरकत करेंगे। उसी दौरान 40 लाख रुपये की एडवांस में दी गई रकम समायोजित कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कोई विवाद नहीं रह गया है।

सोनू निगम की तरफ से समायोजन के लिए लिखित सहमिति दी गई है। वे इसी साल जनवरी में कार्यक्रम करने आते लेकिन कोरोना महामारी की वजह से गोरखपुर महोत्सव सिर्फ दो दिन के लिए छोटे स्तर पर आयोजित किया गया था। भीड़ न हो इसलिए बॉलीवुड नाइट का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed