{"_id":"5eaab8fd8ebc3e90813beb46","slug":"son-stranded-in-mumbai-during-lockdown-wife-gives-fire-to-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे रह गए बेटे, पिता को नहीं दे पाए मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे रह गए बेटे, पिता को नहीं दे पाए मुखाग्नि
Thu, 30 Apr 2020 05:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लॉकडाउन की वजह से लहुरेगांव के रहने वाले दो भाई मुंबई में फंसे हैं। इधर बीमार पिता का बुधवार की रात निधन हो गया। दोनों बेटों की घर न होने की वजह से बृहस्पतिवार को पत्नी ने पति की चिता को आग लगाया।
विज्ञापन
लहुरेगांव निवासी 64 वर्षीय रामउदित शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार की रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जब मुंबई में रह रहे बेटे फूलचंद्र और रमेश को दी गई तो वह फोन पर ही फफक पड़े।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से पिता के अंतिम में शामिल न होने की असमर्थता जाहिर किए। पति की मौत और बेटों के मुंबई में फंसे होने पर वृद्धा इसरावती सदमे में आ गईं।
गांव के लोग बृहस्पतिवार को वृद्ध का शव लेकर सरयू नदी के बिड़हर घाट पर रवाना हुए तो इसरावती ने पति की चिता में आग लगाने की इच्छा जाहिर की। घाट पर पहुंच कर पति का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामललित शर्मा, पूर्व प्रधान रमेशचंद्र शर्मा, हरिनागर शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में दोनों बेटे मुंबई से नहीं आ पाए। जिसकी वजह से पत्नी ने ही पति का अंतिम संस्कार किया।