फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son steals his own car father taught a lesson in Gorakhpur

Gorakhpur News: बेटे ने खुद की गाड़ी चुराई, पिता ने सिखाया सबक

Tue, 15 Nov 2022 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Nov 2022 10:23 AM IST
सार

बेटे की चोरी की आदत से परेशान मोहम्मद खालिद ने खोराबार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अज्ञात में चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। इस बीच हल्का दरोगा रिजवान ने जांच के दौरान चोरी की गाड़ी बरामद कर ली।

विज्ञापन
Son steals his own car father taught a lesson in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

बेटे की चोरी की आदतों से परेशान पिता ने उसे आखिरकार सबक सिख दिया। उन्होंने उसके साथियों को गाड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कराया। बेटे ने खुद की टाटा मैजिक अपने साथियों के साथ चुरा ली थी। मामले में पिता ने केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ। इसके बाद भी पिता कार्रवाई से पीछे नहीं हटे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रानीडीहा निवासी मोहम्मद खालिद रानीडीहा चौराहे पर किराना की दुकान चलाते हैं। उनके पास टाटा मैजिक (चार पहिया वाहन) है। 12 नवंबर की रात वह गाड़ी लेकर खोराबार पोखरे पर गए थे। गाड़ी खड़ी कर किसी मित्र से मिलने चले गए। इतने में उनकी गाड़ी बेटे एजाज ने अपने साथियों के साथ चुरा ली।
विज्ञापन


बेटे की चोरी की आदत से परेशान मोहम्मद खालिद ने खोराबार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अज्ञात में चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। इस बीच हल्का दरोगा रिजवान ने जांच के दौरान चोरी की गाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चोरी के आरोपी एजाज अहमद, उसके साथी पप्पू भारती निवासी जंगल गौरी लुठइया थाना झंगहा और सूरज राजभर निवासी जमुना सिंह का मठिया थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी पर लदा दो लोहे का गेट भी बरामद किया है। इन लोगों ने मिलकर रानीडीहा स्थित वर्मा ज्वेलर्स वाली गली से गेट चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।

नशे के लिए करता था बाइक चोरी, गिरफ्तार

कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर को चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। युवक मनीष यादव निवासी ग्राम बहजा गुलरिहा का रहने वाला है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी ने 13 नवंबर को स्टेशन के रेलवे गेट नंबर पांच के सामने स्थित दुकान के पास से बाइक चुराई थी। चुराने के बाद बाइक को एकांत में गेट नंबर दो के सामने खड़ी करके रात होने का इंतजार कर रहा था।

इस बीच बाइक चोरी की जानकारी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि मनीष नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed