{"_id":"646eee1e7b71c2326003eaa5","slug":"son-of-executive-engineer-of-electricity-corporation-missing-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बिना बताए कहीं निकला: बिजली निगम के अधिशासी अभियंता का पुत्र लापता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बिना बताए कहीं निकला: बिजली निगम के अधिशासी अभियंता का पुत्र लापता, मुकदमा दर्ज
Thu, 25 May 2023 10:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 May 2023 10:43 AM IST
सार
जयशंकर राय ने बताया कि राहुल घर से निकलते वक्त मेंहदी रंग की टीशर्ट, काले रंग का लोवर और काले रंग का चप्पल पहने हुआ था। बुधवार को एसपी सिटी से और कैंट थाने में संपर्क किया। नगर निगम के आईटीएमएस भी गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता जयशंकर राय ने कैंट थाने में अपने बेेटे राहुल राय (21) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक, गाजीपुर के मूल निवासी जयशंकर राय श्रीरामपुरम कॉलोनी मोहद्दीपुर में एक किराए के मकान में रहते हैं। उनका बेटा राहुल राय 22 मई की सुबह 11 बजे किसी काम से घर से बाहर निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अपने सगे- संबंधियों से फोन पर राहुल के बारे में जानकारी ली। रात बीतने के बाद भी न तो राहुल सामने आया और न किसी रिश्तेदारों ने राहुल के संबंध में कोई जानकारी दी। मंगलवार को अधिशासी अभियंता ने कैंट थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से भी जांच की जा रही है। जयशंकर राय ने बताया कि राहुल घर से निकलते वक्त मेंहदी रंग की टीशर्ट, काले रंग का लोवर और काले रंग का चप्पल पहने हुआ था। बुधवार को एसपी सिटी से और कैंट थाने में संपर्क किया। नगर निगम के आईटीएमएस भी गए।