फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son kills mother for money in Gorakhpur hides dead body in bed

Gorakhpur: चार दिन तक मां के शव के पास अगरबत्ती जलाकर छिपाए रखा शव, दुर्गंध आने पर खुली पोल

Tue, 13 Dec 2022 11:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 11:24 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आशंका है कि पैसों के लालच में बेटे ने मां शिक्षिका की हत्या कर दी। इकलौते बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Son kills mother for money in Gorakhpur hides dead body in bed
इसी घर में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलरिहा इलाके के शिवपुर शहबाजगंज में चार दिनों तक मां के शव को तख्ते के नीचे बेटे ने छिपाए रखा। शव से बदबू आने पर अगरबत्ती व धूपबत्ती जलाता था। मंगलवार सुबह शव से तेज दुर्गांध आने पर पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पहले मोर्चरी भेजा, लेकिन बाद में बिना पोस्टमार्टम पंचनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

दरअसल, मृतिका के भतीजे अवनीश नारायण त्रिपाठी ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि बुजुर्ग मौसी की स्वाभिविक मौत है और भाई मानसिक रोगी है, इस वजह से सूचना नहीं दिया। पुलिस उसकी बातों को मान गई और पोस्टमार्टम नहीं कराई। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के शिवपुर शहबाजगंज निवासी राम दुलारे मिश्रा कुशीनगर के बोदरवार स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक पद रिटायर्ड थे। वह बोदरवार के डोमबरवा के मूलतः निवासी थे। राम दुलारे शिवपुर सहबाजगंज में पत्नी शांति देवी और बेटा निखिल मिश्रा के साथ 1988 मे मकान बनवा कर रहते थे। उनकी 10 साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि, बेटा निखिल अपनी मां शांति देवी और अपने पत्नी बच्चों के साथ रहता था। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, वही शराब पीने का आदी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले पत्नी से विवाद करने पर पत्नी मायके चली गई है। 47 वर्षीय निखिल के दो बच्चे है जो दिल्ली में रहकर तैयारी करते हैं। निखिल अपने 82 वर्षीय मां के साथ घर में रहता था। मां शांति देवी गोरखपुर राजकीय इंटर कॉलेज(एडी) से प्रधानाध्यापिका पद से रिटायर्ड थी। पांच दिन पहले मां की मौत होने पर न ही आसपास के लोगों को बताना न दाह संस्कार करना शव को घर में छिपाने पर पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नशेड़ी होने की वजह से वह कुछ नहीं बता पाया। वहीं, मोहल्ले के लोग इस तरह की घटना से हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed