{"_id":"65c3135448740b98a5017d64","slug":"son-killed-his-father-by-hitting-his-head-with-a-brick-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर पिता को मार डाला, शादी की जिद पर था अड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर पिता को मार डाला, शादी की जिद पर था अड़ा
Wed, 07 Feb 2024 10:51 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा/पिपराइच।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा/पिपराइच।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:51 AM IST
सार
गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिया गांव में एक युवक शादी कराने और जमीन बेचने को लेकर पिता पर दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता है और बेटा अपने पिता को ही मौत के घाट उतार देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के लंगड़ी गुलरिया गांव में सोमवार रात बेटे ने ईंट से सिर कूंच कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नशे में धुत बेटा शादी कराने, गाड़ी खरीदने और जमीन बेचने का दबाव पिता पर बना रहा था। मना करने पर हत्या कर दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह आरोपी पिंटू उर्फ बंटी निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
चिलुआताल इलाके के भरावल गांव के रहने वाले सुदर्शन निषाद कुछ महीने से पिपराइच के लंगड़ी गुलरिहा में पत्नी कमलावती और बेटा पिंटू के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। वह मजदूरी करते थे और पिंटू पेंट पाॅलिश का काम। कमलावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह एक डाॅक्टर के यहां काम करती हैं। छोटा बेटा काफी दिनों से लापता है।
आरोप है कि वह आए दिन नशे में घर लौटता था और शादी जल्द कराने, गाड़ी खरीदने के लिए विवाद करता था। पिता से गांव की जमीन बेचने के लिए भी कहता था। आरोप है कि सोमवार रात पिंटू नशे में घर पहुंचा और पिता से कहासुनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर ईंट से पिता का सिर कूंचकर फरार हो गया। रात नौ बजे कमलावती कहीं से घर पहुंचीं तो पति को बेहोश पड़ा पाया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही सुदर्शन की मौत हो गई।