फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News Today: Son dies due to lack of treatment in Gorakhpur

यूपी: खाते में था पैसा पर बैंक ने दिया नहीं, इलाज के अभाव में बेटे ने तोड़ा दम

Fri, 05 Jun 2020 03:05 PM IST
vivek shukla सत्य प्रकाश त्रिपाठी, पीपीगंज।
सत्य प्रकाश त्रिपाठी, पीपीगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Jun 2020 03:05 PM IST
सार

  • पीपीगंज स्थित जिला सहकारी बैंक में रामदेव ने जमा किए थे एक लाख पांच हजार रुपये
  • पैसे न मिलने पर बेटे का 28 मई को हो गया निधन
  • रामदेव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
Gorakhpur News Today: Son dies due to lack of treatment in Gorakhpur
इनसेट में मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हम लोग भविष्य के लिए कहीं न कहीं पर पैसा जमा करते हैं कि वह मुसीबत के वक्त काम आए, लेकिन जब मुसीबत के वक्त जब वह पैसा न मिले तो आप पर क्या गुजरेगी। ऐसा ही कुछ हुआ पीपीगंज इलाके के रामदेव कन्नौजिया के साथ।

विज्ञापन


नयनसर गांव के रहने वाले रामदेव (65 वर्ष) ने पीपीगंज में स्थित जिला सहकारी बैंक में पाई-पाई जोड़कर एक लाख पांच हजार रुपये जमा किए थे। सोचा था मुसीबत के वक्त काम आएगी, लेकिन जब मुसीबत पड़ी तो पैसे हाथ में नहीं थे। पैसे के अभाव में उनके बड़े बेटे नरेंद्र (42 वर्ष) ने 28 मई को दम तोड़ दिया। अब रामदेव को बेटे के ब्रह्मभोज और नरेंद्र की बेटी की शादी की चिंता सता रही है। नरेंद्र का ब्रह्मभोज 6 जून को है।
विज्ञापन


14 जून को घर में थी शादी
रामदेव के तीन बेटों में नरेंद्र सबसे बड़ा था। वह पीपीगंज स्थित एक मोटर गैराज पर इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम करता था। उनसे दो छोटे भाई धर्मेंद्र (38 वर्ष) और वीरेंद्र (34 वर्ष) मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेव ने बताया कि एक साल पहले नरेंद्र को ब्लड कैंसर हो गया। पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर पीजीआई, लखनऊ तक इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच नरेंद्र ने अपनी बेटी की शादी भी तय कर दी थी। शादी 14 जून को होनी है।

इलाज के लिए रामदेव ने कस्बे में स्थित जिला सहकारी बैंक के चक्कर लगाने शुरू कर दिए, लेकिन उन्हें जमा किए हुए पैसे नहीं मिले। बैंक का कहना था कि पैसे नहीं है।

ब्याज पर लिए डेढ़ लाख रुपये

रामदेव ने ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए, लेकिन वह बेटे की जान नहीं बचा पाए। रामदेव बेटे के ब्रह्मभोज और नातिन की शादी का कार्ड लेकर फिर जिला सहकारी बैंक पहुंचे और रुपये देने की गुहार लगाई, लेकिन पैसे नहीं मिले।

अब रामदेव को बेटे के ब्रह्मभोज और नातिन की शादी की चिंता सता रही है। साथ ही ब्याज पर लिए डेढ़ लाख रुपये भी उन्हें चुकाने हैं। जिसको लेकर 15 सदस्यीय परिवार तनाव में है। रामदेव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बैंक से रुपये दिलाने की मांग की है।

आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं ले सके लाभ
जिस नरेंद्र के नाम से आयुष्मान योजना कार्ड भी बना था, लेकिन जागरूकता के अभाव में वह इसका लाभ नहीं उठा पाए। इस संबंध में पीपीगंज स्थित जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हुई। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।

 जिला सहकारी बैंक के जीएम सच्चिदानंद द्विवेदी ने कहा कि इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। इस संबंध में क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक को जांच का आदेश दिया जाएगा। खाताधारक अपने खाते से अपनी जरूरत के मुताबिक रकम  निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed