फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son death in road accident in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: एकलौते बेटे की मौत से बूढ़े कंधों पर बढ़ी जिम्मेदारियां, बोले- मेरी दुनिया चली गई

Wed, 09 Jun 2021 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Jun 2021 03:07 PM IST
सार

फल बेचकर घर जा रहे युवक की ट्रक हादसे में हुई थी मौत, घर का एकलौता कमाने वाला था शख्स।

विज्ञापन
son death in road accident in siddharth nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दो दिन पहले नगर के खीरामंडी में हुए सड़क हादसे में एक पूरा परिवार बेसहारा हो गया। घर के एकलौते चिराग के बुझने से बूढ़े कंधों पर घर की जिम्मेदारी आ गई। अभी एक बेटी के हाथ पीले भी नहीं हुए हैं। बेटे की मौत के बाद मां का बुरा हाल है। वह अक्सर बेटे को याद कर रोते हुए बेहोश हो जा रही है।  

विज्ञापन


डुमरियागंज नगर पंचायत के शाहपुर में घर बनाकर रहने वाले राकेश और रीता ने सपने में भी नहीं सोचा था कि पलभर में उनके परिवार की हंसती खेलती जिंदगी मातम में बदल जाएगी। घर का एकलौता बेटा और परिवार का खेवनहार उनसे दूर हो जाएगा। हंसी खुशी घर आ रहे उनके बेटे राहुल के पीछे काल बनकर ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन


पिता राकेश ने कहा, उनका बेटा राहुल उन दोनों के साथ पूरे परिवार का पालनकर्ता था। वर्ष 2020 में राहुल ने ठेला लगाकर कुछ पैसे कमाने के साथ अपनी बड़ी बहन की शादी की थी। वहीं अब राहुल छोटी बहन सीमा की शादी की भी तैयारी कर रहा है। राहुल कहता था कि छोटी बहन की शादी करूंगा फिर अपनी शादी करूंगा। मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग राकेश ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं मगर अब उनके शरीर में इतनी ताकत नहीं है कि वह मजदूरी कर सकें। अब तो उनके सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि वह अब परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे और बेटी की शादी कैसे करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed