फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son beat up father died during treatment in maharajganj

महराजगंज: कलयुगी बेटे ने की पिता की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 22 Aug 2021 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Aug 2021 03:27 PM IST
सार

बंटवारें को लेकर पिछले कई माह से कर रहा था विवाद, पुलिस के अनुसार मनोरोगी था आरोपी।

विज्ञापन
son beat up father died during treatment in maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले में फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर में एक कलयुगी बेटे ने पारिवारिक बंटवारे को लेकर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी बहादुर साहनी 79 शनिवार को घर पर अकेले थे। अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। उसी बीच उनका बेटा देवानंद पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। क्रोध के कारण अपना आपा भी खो दिया और खुद को रोक नहीं पाया और पिता बहादुर साहनी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग के मौत की सूचना परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय को दी। मृतक के पोते भवनाथ साहनी ने थाने में तहरीर देकर चाचा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed