{"_id":"5e0e269d8ebc3e87943c1c65","slug":"son-and-father-include-three-people-died-in-road-accident-deoria-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाप, बेटे समेत तीन लोगों की मौत, पेड़ से टकराई थी तेज रफ्तार बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाप, बेटे समेत तीन लोगों की मौत, पेड़ से टकराई थी तेज रफ्तार बाइक
Thu, 02 Jan 2020 10:51 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर।

Published by: विजय जैन
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मरने वाले तीनों लोगों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार में जा रही बाइक पेड़ से टकराने से हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बाप, बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे देवरिया जिले के रुद्रपुर निबही मार्ग पर हुआ । मृतकों में एक जूनियर स्कूल का रसोईया भी शामिल है। तीनों एकला मिश्रौलिया गांव के निवासी हैं।
एकला मिश्रौलिया गांव के पांडेय टोला निवासी जयनाथ उम्र 50 वर्ष गांव स्थित जूनियर स्कूल पर रसोईया का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की शाम वह अपने बेटे उदयभान उम्र 22 वर्ष और मोहल्ले के रहने वाले दिग्विजय पटेल उम्र 27 वर्ष के साथ रुद्रपुर कस्बे में गए थे । देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर को लौट रहे थे ।
सहनकोट मंदिर के पीछे स्थित एक स्कूल के सामने बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पुलिया से टकरा गए। तीनों पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरे। कुछ देर बाद बाइक की लाइट जलता हुआ देख लोगों ने खाई में गिरे तीनों बाइक सवारों को बाहर निकाला। जिसमें से जयनाथ और उसके बेटे उदयभान की मौके पर ही मौत हो गई थी । दिग्विजय को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिला अस्पताल जाते समय दिग्विजय की भी रास्ते में मौत हो गयी। तीनों के मौत की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ अस्पताल में जमा हो गई।