{"_id":"621b4d8b29af305d643a6f31","slug":"someone-lying-on-bed-and-someone-went-to-car-and-cast-vote-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: किसी ने बिस्तर पर लेटकर तो किसी ने गाड़ी तक जाकर डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: किसी ने बिस्तर पर लेटकर तो किसी ने गाड़ी तक जाकर डाला वोट
Sun, 27 Feb 2022 03:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Feb 2022 03:38 PM IST
सार
निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं और 80 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके घर पर वोट डलवाने की व्यवस्था दी है। इसके लिए फार्म 12 डी का वितरण किया गया था।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों के घर पहुंचकर बुजुर्गों से मतदान कराया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली बार घर बैठे मतदान करने का मौका मिला तो बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के चेहरे खिल उठे। खजनी के 92 वर्षीय रामपति देवी के पास शनिवार को जब पोलिंग पार्टियां पहुंचीं तो उनके चेहरे पर मुस्कान तैर गई। बोली- लाओ, वोट डाल दूं। मतदानकर्मियों ने बिस्तर पर लेटे-लेटे ही उनका मतदान कराया। उम्र अधिक होने की वजह से ठीक से दिखाई न पड़ने की वजह से उनकी बहू ने मतदान में उनकी मदद की। वह करीब एक महीने से बीमार हैं और बूथ तक जाकर वोट डालने में पूरी तरह असमर्थ हैं।
घर से वोट डालने का मौका पाने वाले 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर दूसरे दिन शनिवार को भी पोलिंग पार्टियां पहुंचीं और उनसे पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराया। करीब 730 लोगों के घर पोलिंग पार्टियों को जाना है, दूसरे दिन इनमें से 251 लोगों ने वोट डाला।
निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं और 80 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके घर पर वोट डलवाने की व्यवस्था दी है। इसके लिए फार्म 12 डी का वितरण किया गया था। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 80483 लोगों तक यह फार्म पहुंचाया गया था। इनमें से मात्र 730 ने ही विकल्प का चयन किया है। इन्हीं लोगों के मतदान के लिए अलग से पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया। यह प्रक्रिया रविवार तक चलेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर 03
गोरखपुर ग्रामीण 05
कैंपियरगंज 32
पिपराइच 00
सहजनवां 48
खजनी 38
चिल्लूपार 31
चौरीचौरा 45
बांसगांव 49
कुल 251

इस विधानसभा क्षेत्र में पड़े इतने वोट
विधानसभा क्षेत्र डाले गए वोटगोरखपुर शहर 03
गोरखपुर ग्रामीण 05
कैंपियरगंज 32
पिपराइच 00
सहजनवां 48
खजनी 38
चिल्लूपार 31
चौरीचौरा 45
बांसगांव 49
कुल 251