फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Social welfare minister says for specialty of agricultural laws during farmers conference in gorakhpur

समाज कल्याण मंत्री ने बताई कृषि कानूनों की खासियत, कहा- भ्रम फैलाने से नहीं गलेगी विपक्ष की दाल

Sat, 26 Dec 2020 09:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Social welfare minister says for specialty of agricultural laws during farmers conference in gorakhpur
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के प्रभारी व यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि किसानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के हित में काम कर रहे हैं। भ्रम फैलाने से विपक्ष की दाल नहीं गलेगी। देश के किसान भाजपा के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के दो लाख 60 हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार रुपये भेजे हैं। हर किसान को साल में छह हजार रुपये मिलते हैं। सम्मान निधि से किसानों की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन

 
भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गोरखपुर क्षेत्र 300 विकास खंड मुख्यालयों और पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन से जुड़े और कृषि कानूनों के फायदे गिनाए। जिले के प्रभारी मंत्री ने पिपरौली विकास खंड के सम्मेलन में हिस्सा लिए और कहा कि कृषि कानूनों से बड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। यही काम मोदी और योगी सरकार कर रही है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी और भाजपा के महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने भी कृषि कानूनों के फायदे गिनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने मकसद में कामयाब नहीं होगा विपक्ष : डॉ. धर्मेंद्र

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने खोराबार के किसान सम्मेलन में हिस्सा लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। केंद्र व राज्य सरकारें लगातार किसान हित का काम कर रही हैं। विपक्ष भ्रम फैलाकर कृषि कानूनों की आलोचना कर रहा है। विपक्ष अपने मकसद में कामयाब नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार जल्द ही मामला सुलझा लेगी।

कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम राजनीतिक दलों ने किसानों को छलने का काम किया है। पहली बार किसानों की आय बढ़ाने का काम शुरू हुआ है। इससे विपक्ष की नींद उड़ गई है। मौके पर देवेंद्र पाल, छोटेलाल पासवान, अमितेश्वर पांडे, पवन यादव, शिवम मिश्र, सत्यार्थ मिश्र, अभय शुक्ल, रत्नेश पांडेय, गहिरा में आयोजित सम्मेलन में अजय राय, रमेश प्रताप गुप्ता, अरुणा राय, जंगल रानी सुहास कुंवारी में बबलू शाही, निरंकार त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह राही, महेवा में जवाहरलाल कसौधन, मदन अग्रहरि, देवेश श्रीवास्तव, भोला अग्रहरी, शशिकांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed