{"_id":"6454a609152b2059680d63f3","slug":"social-media-abuzz-with-enthusiasm-of-first-time-voters-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर, फोटो साझा कर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर, फोटो साझा कर लोगों को किया जागरूक
Fri, 05 May 2023 12:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 May 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
वोट डालने के बाद अपने पुत्र परम के साथ सेल्फी लेती निहारिका।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी, फोटो साझा करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की।
राजीव ऋषि त्रिपाठी ने अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप भी मतदान करने जरूर जाएं। शहर के व्यापारी प्रवीर आर्या ने अपनी पत्नी के साथ फोटो फेसबुक पर साझा की। लिखा, लोकतंत्र का करें सम्मान, परिवार समेत करें मतदान।
विज्ञापन
गोलघर के व्यापारी राजू सिंह ने मतदान के निशान के साथ अपनी फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, मतदान सभी के लिए जरूरी। लोकतंत्र का यह आधार। वोट न कोई हो बेकार। सुधीर श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी के साथ फोटो साझा की। राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त करें, इसलिए मतदान जरूरी है। वली शेख नाम के मतदाता ने अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, पहले भर पेट जलपान किया, फिर आराम से अपनी जिम्मेदारी निभाई और मतदान किया।
सेल्फी प्वाइंट पर खूब खींची गईं तस्वीरें
पुराना गोरखपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या बूथ संख्या 797 पर मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। परिवार के संग वोट डालने आए मतदाताओं ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कीं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में ऊंगली पर लगी स्याही का निशान दिखाकर सेल्फी खींचने की उत्सुकता सबसे ज्यादा नजर आई।