{"_id":"5e7215088ebc3e775321ba8c","slug":"smugglers-attack-on-forest-inspector-in-pharenda-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वन दरोगा पर जानलेवा हमला, तस्करों ने पैर पकड़कर पुल से नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वन दरोगा पर जानलेवा हमला, तस्करों ने पैर पकड़कर पुल से नीचे फेंका
Wed, 18 Mar 2020 06:44 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरपार बीट में मंगलवार की रात में गश्त के दौरान पिकअप सवार तस्करों ने वन दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर तस्करों ने वन दरोगा को पुल के नीचे पानी में फेंक दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
फरेंदा रेंज के सूरपार बीट में तैनात वन दरोगा ओंकारनाथ वरुण ने दिए गए पत्र में बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से गश्त के दौरान पुरंदरपुर क्षेत्र के मदरहा ककटही के सुल्तापुर के पश्चिम पवह नाले पर पहुंचा था। उसी दौरान पुल के पास एक पिकअप खड़ी मिली। पूछताछ के दौरान चालक के पास बैठे एक व्यक्ति ने धमकी देते हुए आगे चले गए।
पिकअप के पीछे भी चार पांच की संख्या में लोग बैठे थे। वहीं धमकी की सूचना बीट प्रभारी दिलीप चंद व जनार्दन यादव को दी। उसी दौरान पिकअप चालक वापस लौट कर तेजी से आया और एक व्यक्ति वाहन से उतर कर गाली देते हुए दोनों पैर पकड़ कर पुल के नीचे फेंक दिया। करीब 20 फीट नीचे पानी में वन दरोगा जा गिरा और फायरिंग करते हुए पिकअप सवार पुरंदरपुर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद बीट प्रभारी के साथ दो अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और शोर करने के बाद पानी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों सहित पुरंदरपुर पुलिस को दी। पुलिस करीब डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंची।
सीमा विवाद के कारण पूरे दिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रेंजर डीएन पांडेय ने बताया कि वन दरोगा के ऊपर हमला हुआ है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। इस सबंध में सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।