फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Small stations added to railways campaign to make stations plastic free

रेलवे: प्लास्टिक फ्री मुहिम अब छोटे स्टेशन पर भी, ये हैं गोरखपुर मंडल के चयनित स्टेशन

Thu, 18 Nov 2021 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Nov 2021 09:57 AM IST
सार

दरअसल, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से रेलवे स्टेशनों की भी रेटिंग हो रही है। जिसके मद्देनजर स्टेशनों पर प्लास्टिक के उपयोग लगाम कसी जा रही है।

विज्ञापन
Small stations added to railways campaign to make stations plastic free
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्टेशनों को प्लास्टिक फ्री करने की रेलवे की मुहिम से अब छोटे स्टेशनों को भी जोड़ा जा रहा है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के 49 रेलवे स्टेशनों को चुना गया है। जहां 80 प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी। क्रश की गई प्लास्टिक को रिसाइकिल करके उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से रेलवे स्टेशनों की भी रेटिंग हो रही है। जिसके मद्देनजर स्टेशनों पर प्लास्टिक के उपयोग लगाम कसी जा रही है। इसी क्रम में ज्यादा से ज्यादा स्टेशन परिसरों में प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


मशीनें लगाने के लिए फिलहाल पूर्वोत्तर रेलवे के जिन 49 रेलवे स्टेशनों का चुनाव किया गया है उनमें गोरखपुर मंडल में 13 रेलवे स्टेशन हैं। पांच वर्ष के लिए मशीनें लगाने को टेंडर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोरखपुर मंडल के चयनित स्टेशन
देवरिया सदर, भाटपार रानी, भटनी, कप्तानगंज, गौरीबाजार, लार रोड, नूनखार, पड़रौना, पिपराइच, रामकोला, सिसवा बाजार, सलेमपुर, तमकुमही रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed