फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Slight decrease in polling percentage of Gorakhpur

UP Chunav 2022: गोरखपुर जिले के मतदान प्रतिशत में मामूली कमी, 56.26 फीसदी हुई वोटिंग

Sat, 05 Mar 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Mar 2022 11:03 AM IST
सार

पीठासीन अधिकारी की डायरी आने के बाद प्रशासन ने अंतिम आंकड़ा जारी किया। पिपराइच में सर्वाधिक 63.43 और बांसगांव में सबसे कम 49.26 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन
Slight decrease in polling percentage of Gorakhpur
गोरखपुर में मतदान 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के मतदान प्रतिशत को लेकर बृहस्पतिवार रात जारी अनंतिम आंकड़े 56.82 के विपरीत, शुक्रवार को अंतिम आंकड़ा 56.26 फीसदी निकला। इस लिहाज से अनंतिम आंकड़ों की तुलना में अंतिम आंकड़ों में मामूली कमी आई है।  पिपराइच में सर्वाधिक 63.43 फीसदी और बांसगांव में सबसे कम 49.26 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के तहत जिले में हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा शुक्रवार को दोपहर बाद जारी किया गया। देर रात पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के बाद शुक्रवार को पीठासीन अधिकारियों की डायरी से मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा निकाला गया । बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बांसगांव का वोटिंग प्रतिशत 50.20 फीसदी था। इस विधानसभा में मतदान प्रतिशत में .94 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन


 पिपराइच एवं गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा में 60 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए हैं। मतदान के बाद शाम छह बजे तक सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर निर्वाचन कार्यालय ने जिले का मतदान प्रतिशत जारी किया जाता है। इसी आधार पर बृहस्पतिवार की शाम जिले में 56.82 प्रतिशत वोट पड़ने के आंकड़े जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ईवीएम जमा होने के बाद पीठासीन अधिकारी की डायरी से मिलान करने के बाद अंतिम आंकड़ा जारी किया जाता है। इसे ही वास्तविक मतदान प्रतिशत माना जाता है। इसी के आधार पर मतगणना भी होती है। शुक्रवार को प्रशासन ने जो मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े जारी किए, उसमें करीब सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुछ न कुछ अंतर नजर आ रहा है। 

शहर विधानसभा क्षेत्र में 2017 की तुलना में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम आंकड़ों में यहां का मतदान प्रतिशत 53.22 रह गया है। बृहस्पतिवार की रात के आंकड़ों के अनुसार गोरखपुर शहर सीट पर 55.12 प्रतिशत वोट पड़े थे। पिछले चुनाव की तुलना में अब भी यहां 2.10 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। इस सीट पर चार लाख 63 हजार 46 मतदाताओं में से दो लाख 46 हजार 447 ने वोट डाले हैं।

यह है जिले में मतदान की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र   अनंतिम आंकड़े अंतिम आंकड़े
कैंपियरगंज 58.93                 58.27
पिपराइच  63.26               63.43
गोरखपुर शहर  55.12     53.22
गोरखपुर ग्रामीण 60.11     60.47
सहजनवां 61.04     59.07
खजनी 52.65     52.21
चौरी चौरा  57.44     57.96
बांसगांव  50.20     49.26
चिल्लूपार 52.67  52.76
कुल 56.82     56.26



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed