फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur after Viral Fever Increased Skin Disease: Skin diseases along with fever increased trouble of flood affected people in gorakhpur

गोरखपुर: बुखार के साथ त्वचा रोगों ने बढ़ाई बाढ़ प्रभावितों की मुसीबत, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या

Mon, 13 Sep 2021 05:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 05:43 PM IST
सार

रविवार को 12 सचल टीमों ने 843 लोगों का इलाज किया। इसमें 455 महिलाएं, 388 पुरुष, 81 बच्चे, 9 गर्भवती, 65 वृद्ध और एक दिव्यांग शामिल हैं। मरीजों में सबसे ज्यादा त्वचा रोगी मिले हैं। 244 मरीजों में त्वचा रोग की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Gorakhpur after Viral Fever Increased Skin Disease: Skin diseases along with fever increased trouble of flood affected people in gorakhpur
गोरखपुर: ब्रह्मपुर गांव में मरीजों की जांच करते सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब तक जहां बुखार ने लोगों की समस्याएं बढ़ाई थीं। अब त्वचा रोग ने लोगों को परेशान कर दिया है। बाढ़ प्रभावित गांव ब्रह्मपुर और जोगिया में रविवार को सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने मरीजों का इलाज किया। उनके निर्देशन में 12 अन्य सचल टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को 12 सचल टीमों ने 843 लोगों का इलाज किया। इसमें 455 महिलाएं, 388 पुरुष, 81 बच्चे, 9 गर्भवती, 65 वृद्ध और एक दिव्यांग शामिल हैं। मरीजों में सबसे ज्यादा त्वचा रोगी मिले हैं। 244 मरीजों में त्वचा रोग की पुष्टि हुई है। इनके शरीर में चकत्ते, दाने, पैरों में सड़न, त्वचा से बदबू जैसी समस्याएं देखने को मिलीं। 90 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


28 मरीजों में उल्टी-दस्त की समस्या मिली। 481 मरीज दूसरी बीमारियों से ग्रस्त मिले। सीएमओ ने बताया कि 4169 क्लोरीन की गोलियां वितरित की गईं। 216 ओआरएस पैकेट भी ग्रामीणों को दिए गए। इसके साथ ही 650 हैंडपंप का क्लोरिनेशन किया गया। टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed