{"_id":"611e1a9b8ebc3e79ad28cd3c","slug":"skin-care-tips-how-to-make-safe-face","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की सलाह: चेहरे की हालत खराब कर देती हैं यह पांच आदतें, आज ही छोड़ दें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की सलाह: चेहरे की हालत खराब कर देती हैं यह पांच आदतें, आज ही छोड़ दें ये काम
Thu, 19 Aug 2021 02:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:17 PM IST
सार
गोरखपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश कुमार इस मुंहासे से बचने के लिए पांच खास उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
आम जिंदगी में हम देखते हैं कि लोगों के चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। लोग इसके लिए धूल-मिट्टी, प्रदूषण और गंदगी को जिम्मेदार मानते हैं। वहीं गोरखपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश कुमार इस मुंहासे से बचने के लिए पांच खास उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जो लोग कम पानी पीते हैं, उनका चेहरा बेजान और सूखा नजर आता है। ऐसे में दिन भर में 3 से 5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे चेहरे की रंगत बेहतर होती है और चेहरे पर मुंहासा नहीं होता है।
विज्ञापन
साबुन से बार-बार चेहरे को नहीं देखना चाहिए, इससे त्वचा खुजलीदार बना सकता है। इसमें एक बात और ध्यान देने की जरूरत है कि आम साबुन में 9 से 11 के बीच पीएच (अम्लता या क्षारकता का एक माप) का स्तर होता है, जो चेहरे के पीएच लेवल को 5 से 7 के बीच कर देता है। इससे चेहरे की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
हम देखते हैं कि ज्यादातर लोग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो पिंपल्स से लड़ने में सहायक होते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे में भी बदलाव आता है, ऐसे में त्वचा पर अधिक ध्यान देना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि किसी प्रोडक्ट कम समय के लिए उपयोग करें।
आजकल लोग बिना मोबाइल छूए नहीं रह पाते हैं। मोबाइल का स्क्रीन बैक्टीरिया का घर होता है, इसके लगातार इस्तेमाल से चेहरे पर काला धब्बा बनने लगता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मोबाइल स्क्रीन में गंदगी भी होती है, ऐसे में इसे बार-बार साफ करते रहना चाहिए।
कुछ लोग अपने गंदे हाथों से बार-बार चेहरा छूने या फिर पिंपल्स को फोड़ने की कोशिश करते हैं। हाथों से चेहरे को ज्यादा टच करने से स्किन पर अधिक ऑयल, कीटाणु व गंदगी फैलती है। ऐसा नहीं करना चाहिए।