{"_id":"5e12d8c18ebc3e88152915f7","slug":"skill-development-sceam-80-percent-youth-did-not-get-jobs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास: 80 फीसदी युवाओं को नहीं मिली नौकरी, लक्ष्य से भटक गई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास: 80 फीसदी युवाओं को नहीं मिली नौकरी, लक्ष्य से भटक गई योजना
Mon, 06 Jan 2020 12:20 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
युवाओें के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसरों के निर्माण के लिए शुरू की गई कौशल विकास योजना जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रशिक्षण हासिल करने वाले 80 फीसदी युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकी है। वहीं, स्वरोजगार के लिए जाने वाले युवाओं की संख्या 18 फीसदी पर ही सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की संख्या में भी जबरदस्त गिरावट आई है। यह स्थिति तब है, जब कौशल विकास को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री तक जोर शोर से जुटे हैं।
विज्ञापन
अफसरों की संजीदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2019-20 का प्रशिक्षण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। मार्च में शैक्षिक सत्र भी खत्म हो जाएगा, फिर नए शैक्षिक सत्र 2020-21 के दाखिले की तैयारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
कौशल विकास योजना का मुख्य लक्ष्य युवाओं के लिए ज्यादा अवसरों का निर्माण करना है ताकि वे इन अवसरों का इस्तेमाल करके अपना पसंदीदा क्षेत्र चुन सकें। इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। अलग-अलग कोर्स का प्रशिक्षण तीन, छह, नौ या फिर एक वर्ष तक चलता है। जिले में 34 क्षेत्रों से ज्यादा पाठ्यक्रमों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया है।
भौतिक लक्ष्य के मुताबिक नहीं मिलते अभ्यर्थी
शासन की ओर से कौशल विकास के लिए एक वर्ष का जो भौतिक लक्ष्य निर्धारित किया जाता है, बमुश्किल उसकी आधी सीटें ही भर पाती हैं। साल दर साल केंद्रों की संख्या तो शासन की ओर से बढ़ाई जा रही है मगर खाली रहने वाली सीटें कौशल विकास के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रही हैं।
पिछले पांच साल के कौशल विकास का आंकड़ा
वर्ष भौतिक लक्ष्य केंद्र पंजीकृत अभ्यर्थी उत्तीर्ण रोजगार मिला
2014-15 3512 10 1522 866 260
2015-16 2579 07 1638 872 377
2016-17 1725 06 1460 805 286
पिछले पांच साल के कौशल विकास का आंकड़ा
वर्ष भौतिक लक्ष्य केंद्र पंजीकृत अभ्यर्थी उत्तीर्ण रोजगार मिला
2014-15 3512 10 1522 866 260
2015-16 2579 07 1638 872 377
2016-17 1725 06 1460 805 286