{"_id":"66ff20f3125de43b98012054","slug":"six-year-old-girl-kidnapped-from-home-in-broad-daylight-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1033-125111-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिनदहाड़े घर से छह साल की बालिका का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिनदहाड़े घर से छह साल की बालिका का अपहरण
Fri, 04 Oct 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के खखरा खुर्द गांव से अपहरण बच्ची अनुष्का यादव।
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के खखरा खुर्द गांव में स्कूली से घर आई छह साल की बालिका को अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और जांच में जुट गई। लोटन पुलिस और एसओजी की टीम मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के खखरा खुर्द निवासी दिलीप की पुत्री अनुष्का (6) गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। परिवार के लोगों के मुताबिक प्रतिदिन की तरह वह बृहस्पतिवार को स्कूल से आई। बच्ची के मां रीता के मुताबिक वह घर आई और नल के पास गई। वहां से आवाज लगाई मम्मी बचाओ। जब वह दौड़कर बाहर निकली तो देखी एक आदमी उसे लेकर भाग रहा है। चिल्लाना शुरू किया, लेकिन पता नहीं किधर लेकर चला गया। तबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। उधर लड़की के मां रीता व पिता दिलीप यादव सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध कोतवाल लोटन राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है। प्रयास किया जा रहा कि जल्द बच्ची बरामद हो जाए।