फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to stop salary of six teachers and four teachers

छह शिक्षकों और चार शिक्षामित्रों का वेतन रोकने का निर्देश, जांच में मिले अनुपस्थित

Thu, 22 Oct 2020 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of six teachers and four teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गोरखपुर में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और योजनाओं की प्रगति को जांचने के लिए बीएसए ने सरदारनगर और ब्रह्मपुर ब्लॉक के कई विद्यालयों में जांच की। इस दौरान एक सहायक अध्यापक को बिना सूचना के एक वर्ष से मेडिकल अवकाश पर रहने को लेकर सेवा समाप्ति की नोटिस जारी हुई है।

विज्ञापन


साथ ही छह शिक्षकों और चार शिक्षामित्रों के मानदेय पर रोक लगा दी गई है। एक प्रधानाध्यापक से कंपोजिट ग्रांट को लेकर नोटिस जारी किया गया है। बीएसए बीएन सिंह ने ब्रह्मपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रोहा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां सहायक अध्यापक अरुणेंद्र रावत बिना सूचना के एक वर्ष से अधिक समय से मेडिकल अवकाश पर पाए गए। इस लापरवाही पर शिक्षक को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी की गई। सरदारनगर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोधपुर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम मिलन ने कंपोजिट ग्रांट के संबंध में स्पष्ट उत्तर नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को ड्रेस भी नहीं दी गई थी। प्रधानाध्यापक से इस संबंध में जवाब तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय माईधिर पोखर में प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव और शिक्षामित्र नीलम गौड़, सरदारनगर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में सहायक अध्यापक सुधीर कुमार मौर्य और आराधना कुमारी अनुपस्थित मिलीं।


ऐसे ही प्राथमिक विद्यालय सिंहोड़वा में शिक्षामित्र अनीता, सोना देवी, सुषमा पांडेय, सहायक अध्यापक नीलिमा यादव व सुषमा मिश्रा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंहोड़वा में सहायक अध्यापक विभा गैरहाजिर मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed