फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six people seriously injured over land dispute in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: जमीन के विवाद में हुई जमकर मारपीट, छह लोग गंभीर रूप से जख्मी

Sat, 12 Jun 2021 07:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 07:31 PM IST
सार

खुनियांव सीएचसी से दो घायल जिला अस्पताल रेफर, इटवा थाना क्षेत्र के कुनगाई गांव का मामला।

विज्ञापन
six people seriously injured over land dispute in siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के कुनगाई गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। सभी को खुनियांव पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के कुनगाई गांव स्थित मार्ग पर बसे कुछ दलित परिवारों में एक अरसे से घर के पास स्थित एक जमीन के टुकड़े के लिए विवाद चला आ रहा है। इन परिवारों में एक पक्ष झगरू आदि व दूसरा पक्ष ढोढ़े आदि का है। जमीन के लिए दोनों परिवार कई बार आमने-सामने हो चुके हैं।
विज्ञापन


एक बार खूनी संघर्ष भी हो चुका है। इसके बावजूद भी जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते मसले का हल नहीं निकल सका। इसकी वजह से शनिवार को दोनों पक्ष में एक बार फिर खूनी संघर्ष हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जमीन पर कब्जे के लिए झगरू आदि ने दो दिन पूर्व मिट्टी गिरवाई थी। शनिवार को ढोढ़े आदि उसी जमीन पर कब्जे को लेकर ईंट गिरा रहे थे तो दूसरे पक्ष के झगरू के पक्ष को नागवार लगा और उन्होंने मना किया।

इसके बाद कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष छत पर रखे ईंट पत्थर एक-दूसरे पर फेंकने लगे। मारपीट में एक पक्ष के झगरू व पवन कुमार को चोर्टें आइं, जबकि दूसरे पक्ष के ढोढे़, विकास, रमेश, राम जियावन, संतोष आदि घायल हो गए।


जानकारी पर पहुंची इटवा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक इटवा वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट के मामले में कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed