{"_id":"5fcdc81938158619302b5b5a","slug":"six-laning-road-will-start-from-padleganj-to-nausad-in-january-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में शुरू हो जाएगा गोरखपुर में सिक्स लेन बनाने का कार्य, जानिए कब तक बनकर हो जाएगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में शुरू हो जाएगा गोरखपुर में सिक्स लेन बनाने का कार्य, जानिए कब तक बनकर हो जाएगा तैयार
Mon, 07 Dec 2020 11:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रोड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-गोरखपुर मार्ग को पैडलेगंज से नौसड़ तक सिक्स लेन बनाने का कार्य जनवरी में शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। दस दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी जाएगी। 5.4 किलोमीटर लंबे मार्ग को एक साल में बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
पैडलेगंज से नौसड़ तक हर रोज घंटों जाम लगता है। इसी कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सिक्स लेन बनाने का निर्देश दिया था। इस मार्ग के निर्माण पर करीब 92 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन की तरफ से इसके लिए धन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
भविष्य में कालेसर तक बनाया जा सकता है छह लेन
यह मार्ग पहले नेशनल हाईवे का हिस्सा हुआ करता था। लखनऊ-कुशीनगर मार्ग का निर्माण होने के बाद इसे पीडब्ल्यूडी को दे दिया गया। सपा शासन काल में इसे फोर लेन बनाया गया। बाद में इसकी लंबाई बढ़ाकर नौसड़ से कालेसर तक कर दी गई। बावजूद इसके इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्देश पर अब इसे सिक्स लेन बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भविष्य में इस मार्ग को कालेसर तक छह लेन का बनाया जा सकता है। ऐसा होने पर गीडा के उद्योगपतियों को भी लाभ मिलेगा।
निर्माण खंड भवन के सहायक अभियंता आरके पांडे ने कहा कि पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन का टेंडर जारी कर दिया गया है। दस दिनों में इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जनवरी से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एक साल में कार्य पूरा करना होगा।