{"_id":"5f0045768ebc3e42e1174a5d","slug":"six-corona-positives-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 77","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 77
Sat, 04 Jul 2020 02:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार की देर रात छह लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कालेज से मिली। इन्हें लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 162 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 77 हो गई है।
विज्ञापन
नए पॉजिटिव मरीजों में एक व्यक्ति कप्तानगंज क्षेत्र के होलिया, दूसरा असना और तीसरा ख़बराभार गांव का निवासी है। चौथा फाजिलनगर के सोगली कछुइया और पांचवा खड्डा ब्लॉक के खैरी गांव का निवासी है। छठा मरीज पडरौना क्षेत्र के भटवलिया गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की देर रात मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक 6323 लोगों का सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजा जा चुका है जिनमें से शुक्रवार की शाम छह बजे तक 5533 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके अलावा 634 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन