{"_id":"6578be0be05b89a8b80fc00c","slug":"six-bed-icu-started-in-aiims-trauma-center-emergency-beds-doubled-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-397877-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स के ट्राॅमा सेंटर में छह बेड का आईसीयू शुरू, इमरजेंसी में बेड हुए दोगुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स के ट्राॅमा सेंटर में छह बेड का आईसीयू शुरू, इमरजेंसी में बेड हुए दोगुने
Wed, 13 Dec 2023 10:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:13 AM IST
सार
ट्राॅमा सेंटर प्रभारी डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सबसे पहले मरीज ट्रायज एरिया में ही पहुंचेगे। यहां उनकी प्राथमिक जांच होगी। सामान्य हालत या खतरे से बाहर मरीजों को ग्रीन जोन में रखा जाएगा। जिन मरीजों की हालत बिगड़ने की आशंका होगी और उनके बीपी, पल्स, डायबिटीज या सांस लेने की समस्या में गड़बड़ी के संकेत होंगे तो उन्हें यलो जोन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एम्स के ट्राॅमा सेंटर व इमरजेंसी विभाग में मंगलवार को 24 बेड का ट्रायज एरिया और छह बेड का आईसीयू शुरू हो गया। इसके साथ ही अब ट्रॉमा एंड इमरजेंसी में बेडों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इससे आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों के उपचार में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने इसका उद्घाटन किया। हर बेड पर वेंटिलेटर, मल्टी पैरा मॉनिटर लगे हुए हैं। इस ट्राॅमा सेंटर में तीन हिस्से होंगे। पहला हिस्सा 24 बेड के ट्रायज एरिया का है। इसके बाद 30 बेड का वार्ड संचालित है।
विज्ञापन
गंभीर मरीजों के लिए छह बेड का आईसीयू भी होगा। इस तरह की सुविधा वाला यह पूर्वी यूपी का पहला संस्थान है। ट्रायज एरिया में ही सबसे पहले मरीज भर्ती होंगे। इस एरिया को तीन जोन में बांटा गया है। ग्रीन जोन में 11 बेड, यलो में सात और रेड जोन में छह बेड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ट्राॅमा सेंटर प्रभारी डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सबसे पहले मरीज ट्रायज एरिया में ही पहुंचेगे। यहां उनकी प्राथमिक जांच होगी। सामान्य हालत या खतरे से बाहर मरीजों को ग्रीन जोन में रखा जाएगा। जिन मरीजों की हालत बिगड़ने की आशंका होगी और उनके बीपी, पल्स, डायबिटीज या सांस लेने की समस्या में गड़बड़ी के संकेत होंगे तो उन्हें यलो जोन में रखा जाएगा।
इसके अलावा जो मरीज बेहद गंभीर हालत में रहेंगे उन्हें रेड जोन में रखा जाएगा। रेड जोन में सभी बेड पर वेंटिलेटर, मल्टी पैरा मॉनिटर जैसी आईसीयू सुविधाएं हैं। उद्घाटन समारोह में डीडीए अरुण कुमार सिंह, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विक्रम वर्धन, पंकज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुहास मल्ल, डाॅ. अरूप मोहंती मौजूद रहे।