{"_id":"5e3522ff8ebc3e4b403b2dba","slug":"sit-investigation-started-on-overload-trucks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रकों से वसूली की एसआईटी जांच शुरू, प्रभारी ने दस्तावेज मंगाए, वादी को भी बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रकों से वसूली की एसआईटी जांच शुरू, प्रभारी ने दस्तावेज मंगाए, वादी को भी बुलाया
Sat, 01 Feb 2020 12:34 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों से वसूली प्रकरण की जांच शुक्रवार को एसआईटी ने अपने हाथों में ले ली। एसआईटी के प्रभारी बनाए गए सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने संबंधित दस्तावेजों को अपने पास मंगा लिए हैं। उन्होंने बयान के लिए वादी (एसटीएफ इंस्पेक्टर) को बुलाया, मगर शहर से बाहर होने की वजह से वह नहीं आ पाए। उधर, जांच शुरू होने की खबर पाते ही आरटीओ अफसरों के कान खड़े हो गए हैं। एसआईटी इस संबंध में आरटीओ अफसरों से भी पूछताछ करेगी।
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने पूर्वांचल के 18 जिलों में ओवरलोड ट्रकों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके बाद दर्ज कराए गए केस में कई आरटीओ, एआरटीओ आदि को आरोपित किया गया है। मामले में पुलिस इन अफसरों की भूमिका की जांच कर रही है, वहीं उनकी संपत्तियों का ब्योरा भी अन्य जांच एजेंसियों से जुटाया जा रहा है। एसटीएफ ने इस प्रकरण में बेलीपार थाने में केस दर्ज कराया था।

Trending Videos
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है। एसएसपी के आदेश के बाद शुक्रवार को एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।
प्रकरण से जुड़े दस्तावेज मंगा लिए गए हैं। वादी को भी बुलाया गया है। उनका बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुमित शुक्ला, एसआईटी प्रभारी/सीओ कैंट
यह है मामला
एसटीएफ ने जांच के बाद 24 जनवरी को मधुबन होटल के मालिक धर्मपाल सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर ओवरलोड ट्रकों से वसूली का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के पास से डायरी बरामद की थी, जिसमें कई आरटीओ, एआरटीओ, सिपाहियों के नाम सामने आए। बेलीपार थाने में एफआईआर दर्ज की गई और आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया था।