{"_id":"635a1c833fccab1b8a5843a5","slug":"sister-in-law-questioned-in-death-of-soldier-wife-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सैनिक की पत्नी की मौत मामले में भाभी से पूछताछ, नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सैनिक की पत्नी की मौत मामले में भाभी से पूछताछ, नहीं मिला सुराग
Thu, 27 Oct 2022 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:22 AM IST
सार
22 अक्तूबर की रात में गोवा में तैनात सेना के जवान उमेश शर्मा की पत्नी शिल्पी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। 24 अक्तूबर की सुबह उमेश गोरखपुर पहुंचे। परिजन व रिश्तेदारों से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस अधिकारियों से उन्होंने फोन पर बात की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके की आवास विकास कॉलोनी कूड़ाघाट में सैनिक की पत्नी शिल्पी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपों से घिरी शिल्पी के भाभी से पूछताछ की है। लेकिन, पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने मकान मालिक और एक अन्य युवक से भी जानकारी ली है। इन लोगों का कहना है कि उन्होंने कोई शोरशराबा नहीं सुना। न मारपीट होते देखी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 22 अक्तूबर की रात में गोवा में तैनात सेना के जवान उमेश शर्मा की पत्नी शिल्पी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। 24 अक्तूबर की सुबह उमेश गोरखपुर पहुंचे। परिजन व रिश्तेदारों से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस अधिकारियों से उन्होंने फोन पर बात की।
विज्ञापन
उमेश का आरोप है कि बंगलुरु में रहने वाले उनके साले अंगद का उनकी पत्नी काजल से विवाद चल रहा है। काजल ने ही अपने परिजन, मित्र और मकान मालिक की मदद से शिल्पी की हत्या करा दी। साजिश के तहत हत्या को हादसे का रूप दिया जा रहा है। मामले की छानबीन कर रही है कैंट थाना पुलिस आवास विकास कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी है।
विज्ञापन
शिल्पी की भाभी ने दर्ज कराया है केस
मामले में शिल्पी के पिता ने अपनी बहू और उसके घरवालों पर आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोप लगाने वाले पिता की बहू ने उनके और परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। यही वजह है कि पुलिस इसे क्रास केस होने से जोड़कर देख रही है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इन वजहों से हादसा मान रही पुलिस
इन वजहों से हादसा मान रही पुलिस
- शरीर पर झुलसने के निशान, घर की बालकनी के बगल से गुजरे हैं बिजली के तार।
- शरीर पर चोट, घर के पास ही नीचे गिरी मिली थी महिला।
- घर में सोई दो बेटियों को अगली सुबह मां की मौत की हुई जानकारी।
- आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कोई संदिग्ध नजर नहीं आ रहा।
- नीचे रहने वाले किराएदारों ने भी किसी जोर जबरदस्ती की आवाज नहीं सुनी।