Gorakhpur News: भाई से बहस के बाद बहन ने उठाया खतरनाक कदम, फंदे से लटकती मिली लाश
बरियारपुर निवासी अनिल जायसवाल की डोहरिया में कपड़े की दुकान है। बुधवार सुबह भाई-बहन में किसी बात पर विवाद हो गया। मां अपने मायके गई हुई थीं। इसके बाद भाई अपने पिता के पास दुकान पर चला गया और नाराज बहन अर्पिता जायसवाल ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के बरियारपुर गांव में भाई से कहासुनी के बाद 14 वर्षीय बहन ने खुदकुशी कर ली। घर में दुपट्टा से शव लटकता मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू, जमानतदारों को पुलिस ने भेजा नोटिस, लेंगे इकरारनामा
जानकारी के मुताबिक, बरियारपुर निवासी अनिल जायसवाल की डोहरिया में कपड़े की दुकान है। बुधवार सुबह भाई-बहन में किसी बात पर विवाद हो गया। मां अपने मायके गई हुई थीं।
बताया जा रहा है कि इसके बाद भाई अपने पिता के पास दुकान पर चला गया और नाराज बहन अर्पिता जायसवाल ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। अर्पिता 9वीं की छात्रा थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.