फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sir Be admitted in fair way, I will also fulfill responsibility honestly

सर! निष्पक्ष तरीके से भर्ती हुई, मैं भी ईमानदारी से दायित्व निभाऊंगी

Fri, 13 Nov 2020 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
sir Be admitted in fair way, I will also fulfill responsibility honestly
सर! निष्पक्ष तरीके से भर्ती हुई, मैं भी ईमानदारी से दायित्व निभाऊंगी
विज्ञापन

गोरखपुर। धनतेरस और दिवाली का त्योहार जिले की संध्या कन्नौजिया के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया। नौकरी का प्रमाणपत्र तो मिला ही मुख्यमंत्री से रूबरू होकर सीधे संवाद का भी मौका मिला। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत संध्या से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। संध्या को बधाई देते हुए उन्होंने पूछा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार ने प्रतिबद्धता का माहौल बनाते हुए पारदर्शिता के साथ नियुक्ति को पूरा किया है, वह भी विभाग में ईमानदारी से काम करेंगी? इसके जवाब में संध्या ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हुई । वह भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। बता दें कि संध्या ने इस भर्ती परीक्षा में महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनकी जनरल रैंकिंग भी 24 है।
बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापना प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुछ सफल अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग जिलों के सफल अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। गोरखपुर का नंबर आने पर उन्होंने पहले से कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन सभागार में उपस्थित संध्या से बात की और उनका हाल पूछते हुए उन्हें नियुक्ति और धनतेरस दोनों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पूछा कि महिलाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर कैसा लग रहा है ? जवाब में संध्या ने मुस्कुराते हुए कहा कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। रैंक अच्छी होने से उन्हें अपनी पसंद का जिला भी मिल गया। कार्यक्रम के बाद संध्या काफी खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर नई ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जिले की धौंस तो नहीं दी... और हंस पड़ा हर कोई
गोरखपुर। संध्या से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने एक ऐसा सवाल पूछा जिससे लखनऊ से लेकर गोरखपुर समेत सभी जिलों से इस कार्यक्रम में जुड़े लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘मुख्यमंत्री के जिले से हूं, यह कहकर सेलेक्शन के लिए धमकी तो नहीं दी थी’? इस पर संध्या ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘नहीं सर’। यह नियुक्ति बिना किसी सिफारिश के अपनी योग्यता ेेेपर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक, सीडीओ ने 45 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
जिले में संध्या सहित 48 लोगों को नियुक्ति मिली है। बृहस्पतिवार को एनआइसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी सफल अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मगर इनमें से 45 लोग ही उपस्थित रहे। इन्हें पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह, खजनी के विधायक संत प्रसाद, चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव व गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह व सीडीओ ने नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापना प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed