फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   singer Gauri Mishra interview after visit Gorakhpur

Gorakhpur News: लक्ष्य को बनाया जुनून, तो बॉलीवुड भी गोरखपुर की गौरी मिश्रा के गानों पर झूमने लगा

Mon, 24 Apr 2023 10:03 AM IST
vivek shukla प्रीती कश्यप, गोरखपुर।
प्रीती कश्यप, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Apr 2023 10:03 AM IST
सार

16 वर्षीय गौरी ने इंडियन आइडल में ऑडिशन से अपने सफर की शुरुआत की और सारेगामापा लिटिल चैंप्स में टॉप 50 तक पहुंची। गौरी ने वर्ष 2019 में गोरखपुर महोत्सव में गायक सुरेश वाडेकर के साथ मंच साझा किया था।

विज्ञापन
singer Gauri Mishra interview after visit Gorakhpur
संगीत के जरिए बॉलीवुड में गुनगुना रही हैं शहर की गौरी मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की गोरखनाथ निवासी गौरी मिश्रा संगीत के जरिए फिल्मी जगत में अपनी चमक बिखेर रही हैं। 16 वर्षीय गौरी ने इंडियन आइडल में ऑडिशन से अपने सफर की शुरुआत की और सारेगामापा लिटिल चैंप्स में टॉप 50 तक पहुंची। गौरी ने वर्ष 2019 में गोरखपुर महोत्सव में गायक सुरेश वाडेकर के साथ मंच साझा किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा गौरी सलमान खान, रेखा, पलक मुच्छल, जावेद अली, नेहा कक्कर, हिमेश रेशमिया व कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। गौरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित लघु फिल्म चलो जीते हैं के गीत को भी गुनगुनाया है।
विज्ञापन


गौरी के पिता शीतल प्रसाद मिश्रा रेलवे में कार्यरत हैं। पांच बहनों में गौरी सबसे छोटी हैं। गौरी ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल से की। उन्होंने बताया कि संगीत का शौक उन्हें अपनी बहन को देखकर शुरू हुआ। जब उनकी बहन रियाज करती तो गौरी भी उनके साथ बैठकर संगीत की सीखती थीं। एक दिन उन्हें पता चला कि इंडियन आइडल का ऑडिशन राजधानी लखनऊ में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छोटे शहर से प्रीति ने भरी सफलता की ऊंची उड़ान, बन गई दूसरों के लिए मिसाल


परिवार के लोगों ने कहा था कि गाना अच्छा गाती हो , तो क्यों न ये ऑडिशन देकर देखो। तो वह वहां ऑडिशन देने पहुंच गयीं। गौरी ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि उनका चयन हो गया है। इसके लिए व पहले से तैयार नहीं थीं। यहां से गौरी का गोरखपुर से मुंबई तक के सफर की शुरुआत हुई। चयन के बाद गौरी अपनी मां के साथ मुंबई शिफ्ट हो गयीं। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने रियाज को पूरा वक्त देती हैं।

इस वर्ष गौरी ने कॉमर्स स्ट्रीम से बारहवीं की परीक्षा दी है। आगे चलकर गौरी म्यूजिक विषय से बीए करेंगी। मौजूदा वक्त में गौरी गिटार, पियानो और म्यूजिक कंपोजिंग के गुर सीख रही हैं। गौरी स्वर कोकिला लता मंगेशकर और सुरेश वाडेकर को अपना आदर्श मानती हैं। आगे चलकर वह भविष्य में एक अच्छी गायक और परफॉर्मर बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed