{"_id":"669ba48195887e5e8402b06e","slug":"silt-of-gorakhpur-s-ramgarhtal-will-be-used-as-soil-in-the-ring-road-fish-will-be-saved-2024-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल की गाद से चमकेगा रिंग रोड, मछलियां भी बचेगी- पिछले दिनों पानी में मरी मिली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल की गाद से चमकेगा रिंग रोड, मछलियां भी बचेगी- पिछले दिनों पानी में मरी मिली थी
Sat, 20 Jul 2024 05:20 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:20 PM IST
सार
रामगढ़ताल में जमी गाद में से 12 लाख घन मीटर गाद निकालने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। गाद को पैडलेगंज से मोहद्दीपुर के बीच ताल के किनारे बनने वाले रिंग रोड में ही इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को जीडीए बोर्ड की 25 जुलाई को होने वाली बैठक से पास कराया जाएगा। गाद निकालने का टेंडर निजी कंपनी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
रामगढ़ताल पैडलेगंज की तरफ गंदगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ताल में बीते दिनों ऑक्सीजन की कमी से मरीं मछलियों के मामले में जीडीए प्रशासन ने गंभीर पहल की है। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए ताल से गाद निकालने की योजना है। साथ ही गाद की मिट्टी का ताल किनारे रिंग रोड के फोरलेन में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे जहां मछलियों का जीवन बचेगा, वहीं फोरलेन के लिए मिट्टी की व्यवस्था हो जाने से सरकारी धन की बचत भी होगी।
विज्ञापन
ताल में करीब 82 लाख घनमीटर गाद (सिल्ट) भरी है, जिससे इसका तल ऊंचा हो ही गया है, साथ ही पानी में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो रही है। बीते 28 जून को ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। इसके बाद ताल की सफाई को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) गंभीर हो गया है।
विज्ञापन
ताल में जमी गाद में से 12 लाख घन मीटर गाद निकालने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। गाद को पैडलेगंज से मोहद्दीपुर के बीच ताल के किनारे बनने वाले रिंग रोड में ही इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को जीडीए बोर्ड की 25 जुलाई को होने वाली बैठक से पास कराया जाएगा। गाद निकालने का टेंडर निजी कंपनी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
रामगढ़ताल में 28 जून को जब मछलियां मरीं तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में पता चला कि सर्वाधिक घुलित ऑक्सीजन की कमी पैडलेगंज से मोहद्दीपुर व कुनराघाट के पास थी। विशेषज्ञों का कहना था कि ताल में जमी सिल्ट और शैवाल की वजह से ही ऑक्सीजन की कमी हुई होगी। दो साल पहले ताल के पानी की सफाई के साथ सिल्ट भी निकाली गई थी, लेकिन उस दौरान मोहद्दीपुर के आसपास सिल्ट सफाई नहीं हो पाई थी।
अब ताल के इस इलाके से सिल्ट निकालने का प्रस्ताव जीडीए ने तैयार किया है। सिल्ट निकालने वाली एक फर्म ने ताल से 12 लाख घन मीटर गाद निकालने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान जताया है। इसमें मोहद्दीपुर से कुनराघाट तक करीब ढाई किलोमीटर लंबाई और 40 से 50 मीटर चौड़ाई में सिल्ट निकालने का काम होना है। फर्म ने प्रस्ताव बनाकर जीडीए को सौंप दिया है। प्रस्ताव को जीडीए बोर्ड की बैठक से पास कराने की तैयारी है।
गाद को रिंग रोड के चौड़ीकरण में किया जाएगा इस्तेमाल
रामगढ़ताल पर पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक बनने वाले रिंग रोड को जीडीए ने फोरलेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। शासन से इसकी सहमति भी मिल गई है। इसके अलावा कुनराघाट से सहारा एस्टेट को टू लेन बनाया जाएगा।
रिंग रोड के चौड़ीकरण में प्राधिकरण को सिल्ट की जरूरत पड़ेगी। इसको ध्यान में रखते हुए रामगढ़ताल से निकलने वाली गाद के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, तत्काल उस गाद का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। उसको खाली स्थान पर रखा जाएगा। सूखने के बाद सड़क के चौड़ीकरण में प्रयोग किया जाएगा।
सेटेलाइट से 93 लाख घन मीटर गाद का हुआ था आकलन
आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने सेटेलाइट से सर्वे कराया था, जिसमें रामगढ़ताल में 93 लाख मीटर घन मीटर गाद का आकलन किया गया था। इसके बाद वर्ष 2021-22 में 11 लाख घन मीटर गाद निकाला गया था, लेकिन शेष 82 लाख घन मीटर गाद को छोड़ दिया गया।
68 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन
जीडीए ने रामगढ़ताल पर पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए 68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। फोरलेन सड़क पर रामगढ़ताल की तरफ चौड़ा फुटपाथ बनाने के साथ रेलिंग लगाई जाएगी।
इसके साथ ही नौकायन रोड की तरह ही लाइट एवं पेड़ लगाकर सुंदरीकरण किया जाएगा। टू लेन का काम अंतिम चरण में है। मोहद्दीपुर की तरफ से रेलिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि, पैडलेगंज की तरफ अभी अधूरी पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। वहीं कुनराघाट से सहारा स्टेट तक टू लेन सड़क के निर्माण पर 33 करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि रामगढ़ताल से करीब 12 लाख घन मीटर गाद (सिल्ट) निकालने का प्रस्ताव फर्म ने तैयार किया है। गाद निकलने से रामगढ़ताल की स्वच्छता और बढ़ेगी। प्रस्ताव को पास कराने के लिए जीडीए बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। गाद को फोरलेन और टू लेन बनने वाली सड़क में प्रयोग करने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन तत्काल उसका उपयोग नहीं हो पाएगा। उसे दूसरी जगह सुखाने के बाद ही प्रयोग में लाया जा सकेगा।