फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sikh community protest against pilgrims attack at nankana sahib

ननकाना साहिब में श्रद्धालुओं पर हमले पर भड़के सिख समाज ने पाकिस्तान का फूंका पुतला

Mon, 06 Jan 2020 10:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
sikh community protest against pilgrims attack at nankana sahib
पाकिस्तान का पुतला फूंकते सिख समाज के लोग। - फोटो : amarujala
ननकाना साहिब पर मत्था टेकने गए श्रद्धालुओं पर हमले और सिख की हत्या से आक्रोशित सिख समाज ने सोमवार को विभिन्न संगठनों के साथ शास्त्री चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने और अल्पसंख्यकों के जान मान की सुरक्षा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाबी एकेडमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने कहा कि ननकाना साहिब पर हमला हमारी आत्मा पर हमला है। दूसरे ही दिन पेशावर में सिख युवक की हत्या कर दी गई। पाकिस्तान में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। अल्पसंख्यक समुदाय और आस्था केन्द्रों पर हमले किए जा रहे हैं। इसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


हिंदू मुस्लिम भाईचारा कमेटी के संरक्षक शाकिर सलमानी ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार को कड़ा हस्तक्षेप करना होगा। ताकि भाईचारगी व सौहार्द कायम रह सके। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने पाकिस्तान को प्रतिबंधित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रर्दशन करने वालों में मनोज आनंद, अशोक मल्होत्रा, चरनप्रीत सिंह मोंटू, हरप्रीत सिंह साहनी, धर्मपाल सिंह राजू, रविंदरपाल सिंह, कुलदीप सिंह नीलू, लालू सिंह, राजू उप्पल, हृदयेश पुरी, शीरा वीरजी, ज्योतिष मनीष भाटिया, प्रवीण श्रीवास्तव, जोगेंद्र पाल सिंह, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed