{"_id":"5f2e8cd98ebc3e3d152a8da1","slug":"shrikrishna-janmashtami-will-not-have-program-in-gorakhpur-police-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami: यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नहीं होंगे सामूहिक कार्यक्रम, टूटेगी ये पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmashtami: यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नहीं होंगे सामूहिक कार्यक्रम, टूटेगी ये पुरानी परंपरा
Sat, 08 Aug 2020 05:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:00 PM IST
सार
- पुलिसकर्मी थाने में करेंगे पूजन-अर्चन, लेकिन भीड़ नहीं जुटेगी
- पूजा के दौरान करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, एडीजी ने जारी किया पत्र
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट के चलते इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी फीकी रहेगी। लोगों को घरों में ही पूजा पाठ कर पर्व मनाना होगा। मंदिरों में केवल पुजारी पूजा करेंगे। इसके अलावा हर साल जिला जेल, पुलिस लाइंस, जलकल और थानों में होने वाली भव्य जन्माष्टमी पूजा, झांकी व भोज का कार्यक्रम भी इस बार नहीं होगा।
विज्ञापन
इस जन्माष्टमी पर पुलिसकर्मी थाने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा करेंगे। इस दौरान भीड़ नहीं जुटेगी। एडीजी जोन ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व में पुलिस लाइंस, थानों, जेल व जलकल में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाती रही है। इन जगहों पर मनोहारी झांकिया सजाई जाती थीं। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
कोरोना संकट की वजह से इस बार जन्माष्टमी पर शहर में सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। शासन के आदेश के बाद एडीजी जोन ने पत्र जारी कर सभी जिलों की पुलिस को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
एडीजी जोन दावा शेरपा ने बताया कि जन्माष्टमी पर किसी को भी सार्वजनिक झांकी, आयोजन और भोज की अनुमति नहीं होगी। लोग अपने घर में ही पूजा करेंगे। एक जगह पांच से अधिक लोग नहीं जुटेंगे। थाने व पुलिस लाइंस में भी इस बार सामूहिक आयोजन नहीं होगा।