फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shri Ram Katha will start from today in Gorakhnath temple in the presence of CM Yogi

Gorakhpur: सीएम योगी की मौजूदगी में गोरखनाथ मंदिर में आज से शुरू होगी श्रीरामकथा, चलेगी फ्री में बस

Wed, 07 Sep 2022 11:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Sep 2022 11:05 AM IST
सार

योगी कमलनाथ ने बताया कि विभिन्न सामयिक व ज्वलंत विषयों पर व्याख्यानमाला की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में व्याख्यान प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से होगा। पहले दिन आठ सितंबर को ‘आजादी का अमृत महोत्सव: संकल्पना से सिद्धि तक’ विषय पर व्याख्यान होगा।

विज्ञापन
Shri Ram Katha will start from today in Gorakhnath temple in the presence of CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya

विस्तार

महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सात सितंबर से होगा। बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे से गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


व्याख्यानमाला की शुरुआत आठ सितंबर से होगी। सीएम योगी उद्घाटन के साथ ही समापन समारोह में भी सम्मिलित होंगे। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि अयोध्या से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य (पीठाधीश्वर, अशर्फी भवन अयोध्या) रामकथा का रसपान कराएंगे। इसके पूर्व श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा प्रतिदिन दोहपर बाद तीन बजे से शाम छह बजे तक सुनाई जाएगी। इसका विराम हवन व भंडारे के साथ 13 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


योगी कमलनाथ ने बताया कि विभिन्न सामयिक व ज्वलंत विषयों पर व्याख्यानमाला की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में व्याख्यान प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से होगा। पहले दिन आठ सितंबर को ‘आजादी का अमृत महोत्सव: संकल्पना से सिद्धि तक’ विषय पर व्याख्यान होगा। नौ सितंबर को ‘भारतीय सेना और अग्निपथ’, 10 सितंबर को ‘नए भारत के निर्माण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका’, 11 सितंबर को ‘संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति’, 12 सितंबर को ‘भारतीय संस्कृति एवं गोसेवा’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। 13 सितंबर को महंत दिग्विजयनाथ और 14 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा स्थल के लिए यहां से मिलेंगी निशुल्क बसें
  • लालडिग्गी पार्क, बाबा चैन सिंह मंदिर, इलाहीबाग, सूर्यकुंड ओवरब्रिज, रामलीला मैदान से गोरखनाथ मंदिर
  • मुंशी प्रेमचंद पार्क, टीडीएम चौराहा, रीड्स साहब चौराहा, शास्त्री चौक, गोलघर, धर्मशाला बाजार से गोरखनाथ मंदिर
  • इंजिनियरिंग कॉलेज, गिरधरगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौक, रेलवे स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप तिराहा से गोरखनाथ मंदिर
  • गीता वाटिका, धर्मपुर, पादरी बाजार, खजांची चौक, स्पोर्ट्स कॉलेज, जंगल नकहा, राणी सती दारी मंदिर, रामनगर चौराहा से गोरखनाथ मंदिर
  • महेसरा, बरगदवां, राजेंद्र नगर से गोरखनाथ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed