फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shri Ram Katha of Acharya Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham in Badhalganj from 17th

Gorakhpur News: बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं गोरखपुर, जानिए कब और कहां लगेगा दरबार

Sun, 14 Jan 2024 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jan 2024 05:20 PM IST
सार

कथा आयोजक राहुल तिवारी ने बताया कि बड़हलगंज की धरती पर बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के रामकथा में प्रवचन करने की अनुमति मिल गई है। कथा आयोजन के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही है। सरयू तट पर कथा 17 से 19 जनवरी तक होगी।

विज्ञापन
Shri Ram Katha of Acharya Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham in Badhalganj from 17th
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वह यहां 17 से 19 जनवरी तक सरयू तट पर श्रीराम कथा करेंगे। कथा आयोजन के लिए संबंध में एसडीएम ने अनुमति का निर्देश जारी कर दिया है। कथा आयोजन के लिए 2.10 लाख स्क्वायर फीट का वाटर प्रूफ पंडाल लगाने का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


कथा आयोजक राहुल तिवारी ने बताया कि बड़हलगंज की धरती पर बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के रामकथा में प्रवचन करने की अनुमति मिल गई है। कथा आयोजन के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही है। सरयू तट पर कथा 17 से 19 जनवरी तक होगी। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने अनुमति का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि 17,18 व 19 जनवरी को बागेश्वर धाम के बाबा आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की बड़हलगंज के सरयू तट पर कथा के लिए अनुमति प्रदान की गई है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अग्निशमन, अधिशासी अधिकारी, विद्युत सुरक्षा अधिकारी, चिकित्साधीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचित कर व्यवस्था करने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कथा पहले 15 से 19 जनवरी तक होनी थी, किंतु सुरक्षा के दृष्टिगत खिचड़ी व अन्य कारणों से प्रशासन ने अनुमति वापस ले ली थी। अब कथा की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed