{"_id":"6507594415d8c4331307de84","slug":"shower-of-relief-showers-accompanied-by-thunder-and-lightning-weather-became-pleasant-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-309223-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की फुहार: गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारें, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की फुहार: गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारें, मौसम हुआ सुहाना
Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
-दोपहर में अचानक मौसम का बदला मिजाज
-बुधवार तक बादल छाए रहने व बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रविवार की सुबह निकली तेज धूप से गर्मी का अंदाजा लग रहा था लेकिन साथ ही चलती ठंडी हवा और दोपहर होते ही काले बादलों के साये ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। तेज गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने लगी। बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में रिमझिम फुहारों से मौसम भी सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताया है।
वर्तमान में मानसून का ट्रफ यानी हवा के कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के आस-पास है। इसके चलते बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ के आसपास के जिलों में मानसून मेहरबान है। गोरखपुर और आसपास के जिलों में दो दिन से तेज हवा के चलने से ट्रफ लाइन चेंज हुआ है। जिसके चलते रविवार को दोपहर में मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि आसमान में जिस प्रकार से बिजली चटक रही थी उस हिसाब से बारिश नहीं हुई। दोपहर से ही रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि 15 व 16 सितंबर को हवा चलने के चलते मानसून ट्रफ बदला है। अभी दो-तीन दिन मौसम में इसका असर देखने को मिलेगा।