फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shortage of nurses is affecting the health of patients

Gorakhpur News: नर्साें की कमी मरीजों की सेहत पर पड़ रही भारी

Thu, 11 May 2023 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Shortage of nurses is affecting the health of patients
विश्व नर्स दिवस
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला और महिला अस्पताल में नर्साें की कमी
इसकी वजह से मरीजों का सही तरीके से नहीं हो पा रहा देखभाल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों की कमी मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नर्साें का काफी कमी है। यही कारण है कि मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होने के बाद तीमारदार उनका ख्याल रखते हैं। जबकि, नियम से जनरल वार्ड में छह बेड पर एक नर्स का होना जरूरी है।
बात करें आईसीयू की तो एक बेड पर एक नर्स, हाई डिफेंसिव यूनिट के एक बेड पर एक, इसी तरह डायलिसिस के एक बेड पर एक नर्स का होना जरूरी है। लेकिन, यह मानक जिले के किसी भी सरकारी संस्थान में नहीं पूरे हो रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की बात करें तो 50 मरीजों पर एक नर्स उपलब्ध है।
विज्ञापन

वहीं, आईसीयू के 10 बेड पर एक नर्स, हाई डिफेंसिव यूनिट के आठ बेड पर एक नर्स और डायलिसिस के 10 बेड पर एक नर्स हैं। बीआरडी में कुल 400 के आसपास नर्स हैं, जो मरीजों की सेवा में लगी हैं। जबकि, जरूरत करीब 850 की है। इसी तरह जिला अस्पताल की बात करें तो यहां भी यही हालत है। 20 बेड पर एक नर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के 17 बेड के इंसेफेलाइटिस वार्ड में दो नर्साें से काम चलाया जा रहा है। जबकि, यहां 300 बेड हैं। इसके मुताबिक, करीब 200 नर्साें की जरूरत है। इसी तरह महिला अस्पताल में भी नर्साें की कमी है। सीएचसी और पीएचसी की स्थिति तो ज्यादा खराब है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि नर्साें की कमी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बेड की तुलना में जितनी नर्सें होनी चाहिए, उतनी नहीं है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed