फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shops will be demolished design of multiplex in Golghar ready

बदल रहा है गोरखपुर: टूटेंगी दुकानें...गोलघर में मल्टीप्लेक्स की डिजाइन तैयार

Fri, 16 Feb 2024 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Feb 2024 12:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के सामने दिसंबर 2023 में पूरी परियोजना का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन किया था। मुख्यमंत्री ने रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट (आरओआई) की जानकारी के बाद लागत और आय के अर्जन के स्रोत को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद संशोधित प्रस्ताव और डिजाइन तैयार की गई।

विज्ञापन
Shops will be demolished design of multiplex in Golghar ready
गोलघर स्थित जलकल परिसर में यहीं पर बनेगा मल्टीफ्लेक्स बिल्डिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर गोलघर में जलकल भवन के सामने की सभी दुकानें और परिसर में बने कार्यालय व कर्मचारी आवास तोड़े जाएंगे। इन दुकानों को मल्टीप्लेक्स में शिफ्ट किया जाएगा। पांच मंजिला भवन में दो मंजिल पर दुकानें खुलेंगी और दो मंजिल में होटल-रेस्टोरेंट होगा। एक मंजिल पर सरकारी आवास होंगे। नगर निगम ने मुख्यमंत्री के सुझाव पर नई डिजाइन तैयार कर लिया है। अधिकारियों के सामने इसका प्रजेंटेशन भी हो चुका है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने इसे प्रस्तुत करने की तैयारी है।

विज्ञापन


नगर निगम ने इस पूरी योजना को म्युनिसिपल बांड से होने वाली आय से विकसित करने की योजना बनाई है। प्रदेश में इस तरह की पांच शहरों में योजना तैयार की गई है। गोरखपुर का नंबर दूसरे फेज में है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी तैयारी अभी से कर ली है।
विज्ञापन


पूरा निर्माण, पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) मोड पर होगा। इसके लिए निगम प्रशासन आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी करेगा। निगम को अधिक शेयर देने वाली संस्था के साथ एक कंपनी बनेगी। नगर निगम के हिस्से जो खर्च आएगा, उसे निगम प्रशासन अपने म्यूनिसिपल बांड के जरिए खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री के सामने दिसंबर 2023 में पूरी परियोजना का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन किया था। मुख्यमंत्री ने रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट (आरओआई) की जानकारी के बाद लागत और आय के अर्जन के स्रोत को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद संशोधित प्रस्ताव और डिजाइन तैयार की गई। पिछले दिनों मेयर और नगर आयुक्त के सामने पावर प्रजेंटेशन भी किया गया। इस पर सहमति बन गई है। तीन एकड़ में बनने वाले इस प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

जलकल परिसर में मल्टीप्लेक्स बनाने के लिए नया प्रस्ताव व डिजाइन तैयार हो गया है। इसका प्रजेंटेशन भी हो चुका है। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री के समझ रखा जाएगा। जलकल भवन के सामने बनी दुकानें और आवास टूट जाएंगे। दुकानदारों को मल्टीप्लेक्स में प्राथमिकता दी जाएगी।-डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, मेयर

मल्टीप्लेक्स को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। जैसे ही मुख्यमंत्री का समय मिलेगा, उनके सामने इसे प्रस्तुत किया जाएगा।-गौरव सिंह सोगरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed