फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shops remained closed in Gorakhpur peaceful Friday prayers

UP Violence: गोरखपुर में बंद रहीं शाहमारुफ की दुकानें, शांतिपूर्ण अदा हुई जुमे की नमाज

Sat, 11 Jun 2022 01:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jun 2022 01:20 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा हुई है। सभी ने सहयोग किया। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात थी।

 

विज्ञापन
shops remained closed in Gorakhpur peaceful Friday prayers
घंटाघर स्थित बड़ी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के कोतवाली इलाके के शाहमारुफ के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर नूपुर शर्मा के बयान का विरोध जताया। वहीं, पुलिस जुमे की नमाज को लेकर पूरी तरह सतर्क रही। मदीना मस्जिद से लेकर जामा मस्जिद तक भारी फोर्स तैनात रही। कोतवाली, तिवारीपुर, राजघाट और गोरखनाथ थाने की पुलिस पैदल मार्च करती रही। एडीजी अखिल कुमार भी पहुंचे थे। ड्रोन से भी निगरानी की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कानपुर हिंसा को देखते हुए गोरखपुर में भी जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट था। बुधवार से ही पुलिस ने तैयारी कर ली थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर पुलिस ने हर थाने में पीस कमेटी सहित धार्मिक गुरुओं से बातचीत की थी। खुद एसएसपी भी जाकर धर्मगुरुओं से मिले थे। शुक्रवार की सुबह से ही गोरखपुर के शाहमारुफ की प्रमुख मदीना मस्जिद और जामा मस्जिद के बाहर भारी फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1 बजे मदीना मस्जिद में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई गई। इसके बाद जामा मस्जिद में भी करीब 1.40 बजे नमाज अदा हुई। शहर में पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज हुई। उधर, शाहमारुफ के दुकानदारों ने अपनी दुकानें सुबह से हीं बंद रखीं। दुकानों को बंद कर उन लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लोग नमाज अदा कर अपने अपने घरों को चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ही ले लिए थे ज्ञापन

पुलिस धर्मगुरुओं से मुलाकात के दौरान ही ज्ञापन ले लिया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने खुद आगे बढ़कर ज्ञापन लिया था। साथ ही साफ कह दिया था कि उन्हें जो बातें कहनी हैं, उसे शांतिपूर्ण तरीके से कह सकते हैं। पुलिस की इस पहल का ही असर था कि शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई।


एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा हुई है। सभी ने सहयोग किया। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed