{"_id":"5eab00b48ebc3e902f36c75e","slug":"shopkeeper-sucide-gorakhpur-news-gkp3497368172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव
Fri, 01 May 2020 11:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रहसू बाजार (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, रहसू बाजार (कुशीनगर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव कोटवा करजही में बृहस्पतिवार की देर शाम आर्थिक तंगी से परेशान होकर दुकानदार ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक कोटवा करजही गांव निवासी दुखी गोंड़ (65) गांव के चौराहे पर पान की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार शाम तक वे चौराहे पर थे। देर शाम दुकान से लगभग 200 मीटर दूर एक व्यक्ति की गोशाला में दुखी का शव पाइप में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
गांव के लोगों के अनुसार वे कुछ दिनों से परेशान थे। सूचना पर पहुंचे पटहेरवा थाने के एसआई ब्रजेश मिश्र और रत्नेश मौर्या ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की बात लिखी है। इसकी भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन