फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shopkeeper grabbed Rs 85 lakh from liquor dealer

Gorakhpur News: दुकानदार ने शराब व्यापारी के 85 लाख रुपये हड़पे, पुलिस कर रही जांच

Tue, 26 Dec 2023 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Dec 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper grabbed Rs 85 lakh from liquor dealer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

गोरखपुर जिले में तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अंधियारीबाग निवासी शराब व्यापारी सुनील कुमार जायसवाल से 85 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब की दुकान चलाने वाले महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 85 लाख 48 हजार 887 रुपये हड़प लिए हैं। एडीजी के आदेश पर केस दर्ज कर तिवारीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


तिवारीपुर निवासी सुनील कुमार जायसवाल शराब के थोक व्यापारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि दुकान से विभिन्न दुकानदारों को उनकी मांग के अनुसार शराब की बिक्री करते हैं। इसी क्रम में चिलुआताल इलाके के निवासी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने चार मई 2018 से 24 जुलाई 2020 के बीच चार करोड़ 39 लाख 68 हजार 699 रुपये की शराब की खरीदारी की। इसमें से महेंद्र ने तीन करोड़ 54 लाख 19 हजार 812 रुपये का भुगतान कर दिया। शेष 85 लाख 48 हजार 887 रुपये बाकी हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बकाया मांगने पर टालमटोल किया जाने लगा। 30 नवंबर को महेंद्र प्रसाद गुप्ता से पुन: बकाया मांगा तो उसने तिवारीपुर निवासी अपने साले अशोक गुप्ता व मनोज गुप्ता के साथ मिलकर पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed