फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shocking information revealed from report of National Family Health Survey

Gorakhpur: नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट से सामने आईं चौंकाने वाली जानकारी, इस वजह से बेटियों को खतरा

Mon, 10 Oct 2022 04:55 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Oct 2022 04:55 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि शादी का फैसला परिवार के लोग करते हैं। इस मामले में जागरूकता जरूरी है। कम उम्र में शादी और मां बनना सेहत के लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
Shocking information revealed from report of National Family Health Survey
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में अब भी बड़ी संख्या में बेटियों शादी कम उम्र में ही कर दी जा रही है। इस मामले में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे पांच की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। सर्वे के तहत जिले के 958 परिवारों की 1,360 महिलाओं और 135 पुरुषों से जानकारी जुटाई गई।

विज्ञापन


 पता चला कि 14.6 फीसदी महिलाओं की शादी 18 वर्ष से पहले कर दी गई थी। इनमें से 2.4 फीसदी 15 से 18 वर्ष की उम्र में मां बन गईं थीं।  नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे चार में 15 से 18 वर्ष के बीच मां बनने वाली बेटियों का प्रतिशत 2.1 था। जो सर्वे पांच में बढ़कर 2.4 फीसदी हो गया है।   
विज्ञापन


सर्वे पांच में सामने आया कि 15 से 19 साल की 55.8 फीसदी बेटियां एनीमिया से पीड़ित हैं। 15 से 49 के आयु वर्ग में यह आंकड़ा 53.4 फीसदी हैं। सर्वे चार में 52.0 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार मिली थीं। ऐसे में कहा जा सकता है, कि जागरूकता और स्वास्थ्य सुधार के तमाम प्रयासों के बावजूद मलिाओं की स्थिति सुधरने के बजाए और बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

5.4 फीसदी बेटियां कर रहीं तंबाकू का प्रयोग

सर्वे में सामने आया कि जिले की 5.4 फीसदी बेटियां 15 वर्ष के बाद तंबाकू का सेवन शुरू कर दे रही हैं। वहीं, 44.6 फीसदी किशोर 15 साल के बाद तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। 15 वर्ष की 0.1 फीसदी बेटियां ऐसी हैं, जो शराब का सेवन कर रही हैं। वहीं, किशोरों में यह आंकड़ा 18.9 फीसदी है।

6.2 फीसदी बेटियों और महिलाओं का ब्लड शुगर बढ़ा मिला
सर्वे के तहत 15 से 49 साल की बेटियों और महिलाओं के ब्लड शुगर की जांच भी की गई। इसमें 6.2 फीसदी बेटियों और महिलाओं का ब्लड शुगर 160 से अधिक मिला। पुरुषों में यह आंकड़ा 5.4 फीसदी है। वहीं, सर्वे चार में बेटियों और महिलाओं को ब्लड शुगर की कोई शिकायत नहीं मिली थी।

10.2 फीसदी महिलाएं हाइपरटेंशन की शिकार
सर्वे में शामिल 10.2 फीसदी महिलाएं हाइपरटेंशन की शिकार मिलीं। इनका ब्लड प्रेशर 140 से 159 के बीच पाया गया। इनमें 4.6 फीसदी महिलाएं ऐसी भी हैं, जो अधिक तनाव में जी रही हैं। इन महिलाओं का ब्लड प्रेशर 160 से अधिक रहा है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि शादी का फैसला परिवार के लोग करते हैं। इस मामले में जागरूकता जरूरी है। कम उम्र में शादी और मां बनना सेहत के लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता अभियान चलाएगी।

कम उम्र में बेटियों की शादी करना गलत है। इससे बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाती हैं। बेटियां अगर एनीमिक होंगी तो उन्हें आने वाले समय में काफी दिक्कतें आएंगी। कम उम्र में ब्लड शुगर का शिकार होना भी खतरनाक है। खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।- डॉ वाणी आदित्य, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed