फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SHO Suspended and CO removed in Gagaha Double Murder case Gorakhpur

गगहा डबल मर्डर: थानेदार निलंबित, हटाए गए सीओ, जांच को दो एसपी करेंगे कैंप

Fri, 02 Apr 2021 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Apr 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
SHO Suspended and CO removed in Gagaha Double Murder case Gorakhpur
Gorakhpur Police - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में बुधवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी ने वहां के थानेदार राज प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया है। राज प्रकाश के विरुद्ध जांच के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सीओ बांसगांव जगत राम कनौजिया को भी हटा दिया गया है। सीओ कनौजिया को सीओ यातायात बनाया है तथा गोला में रहे श्यामदेव को सीओ बांसगांव बनाया गया है। जबकि अब तक सीओ यातायात रहे अनिल कुमार सिंह को सीओ गोला बनाया गया है।
विज्ञापन


गगहा में बीस दिन के भीतर हत्या की तीन घटनाओं ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी है। रंगदारी, लूट, प्रॉपर्टी विवाद या हत्या की कोई अन्य वजह, इसकी जांच के लिए एसपी साउथ और एसपी क्राइम को एसओजी टीम के साथ गगहा में कैंप करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार ने घटना के पर्दाफाश होने तक इन लोगों को वहीं पर रहने का आदेश दिया है। वहीं रितेश मौर्या और शंभू के हत्या के बीच कोई संबंध तो नहीं, पुलिस खंगाल रही है। खबर है कि पुलिस रितेश और शंभू दोनों ही हत्या में पूरी तरह से खाली हाथ है।

जानकारी के मुताबिक, दस मार्च को रितेश मौर्या और फिर बुधवार को शंभू मौर्या व उसके कर्मचारी संजय पांडेय की गोलियों से भूनकर की गई हत्या ने पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़ा कर दिया है। दोनों ही वारदात दुस्साहसी तरीके से की गई हैं। रितेश मौर्या की भी सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। रितेश की हत्या के बाद 23 दिन से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस कोई भी वजह तलाश नहीं पाई है।


अब फिर से उसी अंदाज में हत्या कर बदमाश फरार हो गए। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि दुकान बंद होते समय वारदात होने की वजह से लूट के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। इसके अलावा रंगदारी, प्रॉपर्टी विवाद व अन्य पहलू पर जांच जारी है, जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। एसपी साउथ, एसपी क्राइम को घटना का पर्दाफाश होने तक वहीं पर कैंप करने का निर्देश दिया गया है। एसपी साउथ को चुनावी कामकाज से मुक्त कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed