फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shivering with pink cold at night, fog in the morning

Gorakhpur Weather: रात में गुलाबी ठंड से सिहरन, सुबह छाई धुंध

Mon, 06 Nov 2023 07:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Nov 2023 07:26 AM IST
सार

नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। दिन में अब उमस और बेचैनी नहीं हो रही है। सुबह-शाम सिहरन ठंड का एहसास भी करा रही है। रविवार की मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को कोहरे का एहसास हुआ, हालांकि यह कोहरा नहीं बल्कि धुंध थी।

विज्ञापन
Shivering with pink cold at night, fog in the morning
गोरखपुर मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कुछ दिनों से गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। सूरज ढलने के बाद लोग ठंड महसूस करने लगे हैं। शाम होते ही सिहरन और रात 12 बजे के बाद चादर ओढ़नी पड़ रही है। सूर्यदेव के निकलने तक ओस भी पड़ रही है। हालांकि, रविवार सुबह शहर धुंध की चादर में लिपटा देखा गया, जो सूरज के निकलते पर छट गया।
विज्ञापन


नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। दिन में अब उमस और बेचैनी नहीं हो रही है। सुबह-शाम सिहरन ठंड का एहसास भी करा रही है। रविवार की मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को कोहरे का एहसास हुआ, हालांकि यह कोहरा नहीं बल्कि धुंध थी।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे तक इसका असर बना रहा। शहर के कई इलाकों की सड़क धुंध के आगोश में रहीं। नौकायन की तरफ से जा रहे वाहन चालक हेड लाइट जलाकर जाते दिखे। वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश लगा था। दिन में धूप की तल्खी कम रही, जिससे तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम 31 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी तीन-चार दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा। रात में ओस पड़ने के साथ भोर व सुबह कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed