फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shikara boat will run in Gorakhpur Rapti river from next week

Gorakhpur News: गोरखपुर राप्ती नदी में अगले सप्ताह से चलेगी शिकारा, जानिए क्या होगा किराया

Tue, 24 Jan 2023 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Jan 2023 01:55 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि राप्ती नदी में शिकारा चलना गर्व की बात है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ताल के साथ ही राप्ती नदी को भी विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Shikara boat will run in Gorakhpur Rapti river from next week
शिकारा। (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राप्ती नदी में अगले सप्ताह से शिकारा नाव चलने लगेंगी। एक साथ पांच से छह लोग इस पर बैठ सकेंगे। आधे घंटे का किराया 250 रुपये होगा।
विज्ञापन

 
शिकारा को नीले रंग के कपड़े से ढका गया है। इसमें सोफा व मसनद भी लगाया गया है। लोग बैठकर पानी की लहरों के बीच बैठक भी कर सकेंगे। शिकारा में स्नैक्स की भी व्यवस्था रहेगी। अलग से भुगतान कर इसे लिया जा सकेगा। शिकारा 15 मिनट में तकरीबन एक किलोमीटर चलेगी।

राप्ती नदी में बहाव को देखते हुए नाव में छोटा मोटर भी लगाया गया है। धारा के विपरीत जब शिकारा जाएगी तो इसे मोटर से चलाया जाएगा। वापसी में चप्पू की सहायता से संचालित किया जाएगा। मोटर से आवाज नहीं निकलेगी, इसलिए इस पर पूरा आनंद शिकारा जैसा ही मिलेगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि राप्ती नदी में शिकारा चलना गर्व की बात है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ताल के साथ ही राप्ती नदी को भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed