फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shehnai started playing, inflation on gold and silver started

Gorakhpur News: बजने लगी शहनाई, सोने-चांदी पर छाई महंगाई

Thu, 30 Nov 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shehnai started playing, inflation on gold and silver started
पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत में सवा दो हजार रुपये तक की हो गई बढ़ोतरी
विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी आई उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शादी के सीजन के शुरू होने के साथ ही सोने-चांदी पर महंगाई छाने लगी है। दिवाली त्योहार पर नरम पड़े सोने-चांदी के भाव फिर तेज होने लगे हैं। 61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिकने वाला 24 कैरेट का सोना अब 63,250 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 71,500 हजार रुपये प्रति किग्रा में बिकने वाली चांदी के दाम में करीब साढ़े चार हजार रुपये का उछाल आ गया है। इस समय चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 75,800 हजार रुपये हो गई है।
कीमत में अचानक आई तेजी फिर आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को सोचने को मजबूर कर रही है। इस समय जब शादी का सीजन शुरू हो चुका है। शहनाई का जोर सुनाई दे रहा तो वैसे में सोने-चांदी की महंगाई ने लोगों की जेब को प्रभावित किया है। बाजार के जानकार बताते हैं कि पिछले दिनों पूर्व अमेरिका व यूरोप में बैंकों के बंद होने तथा अमेरिकी डालर का मूल्य गिरने से सोने-चांदी के भाव तेजी से कम होने लगे थे। लेकिन, फिर से अचानक मांग बढ़ने व भाव में तेजी आ गई।
विज्ञापन

-------------
कोट
इस समय सोने-चांदी की कीमतों पर अच्छा खासा पड़ा है। लगन के समय भी ग्राहक बाजार से दूर हैं। ऐसे में महंगाई एक बड़ा कारण है। जबकि हिंदी बाजार ग्राहकों के बजट से हिसाब से छोटे, बड़े और हल्के आभूषणों को ग्राहकों के लिए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश वर्मा, अध्यक्ष, सराफा मंडल
--------------


सोने-चांदी पर दिवाली के बाद से काफी महंगाई आई है। चांदी के भाव तो एक बार दिवाली के समय से कुछ स्थिर हुए थे, लेकिन, इन दिनों फिर से सोने और चांदी पर महंगाई का असर बाजार पर दिखने लगा है।

हरिद्वार वर्मा, मंत्री सराफा मंडल


---------------------
अमेरिका में बैंक ने ब्याज की दरों में कमी की है। डॉलर के दाम भी सोने-चांदी के दामों पर प्रभाव डालते हैं। मध्य देशों में चल रहे तनाव ने क्रूड ऑयल और गोल्ड की कीमतों को भी प्रभावित किया है।
संजय अग्रवाल, निदेशक परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed