Shani Vakri 2023: अपनी ही राशि में वक्री हुए शनि, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा असर
शनि 17 जनवरी 2023 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर चुके हैं। अब यह 17 जून 2023 को कुंभ राशि में वक्री हो गए हैं। यह सामान्य घटना नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव, अपनी ही राशि यानी कुंभ में वक्री हो चुके हैं। कोई भी वक्री ग्रह अच्छे परिणाम नहीं देता है, क्योंकि वक्री का अर्थ है मार्ग से विपरीत चलना। जब कोई भी ग्रह अपने मार्ग से भटकता है तो इसका लोगों पर खराब असर पड़ता है।
शनि ग्रह का वक्री होना, कुछ राशियों के लिए अच्छा तो ज्यादातर के लिए हानिकारक होगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शनि ग्रह, चार नवंबर तक कुंभ राशि में वक्री रहेंगे। शनि के वक्री होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
राशि और उनपर प्रभाव
मेष: व्यावसायिक लाभ, लेकिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, राजनीतिक लाभ भी मिल सकता है।
मिथुन: स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मार्ग दुर्घटना हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क: शादी-विवाह तय हो सकते हैं। नौकरी की स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी होगी।
सिंह: शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। पैर में चोट लग सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार की दृष्टि से अच्छा समय रहेगा।
मकर: निवेश से बचें। परिवार में कलह की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।