{"_id":"5e1247538ebc3e879c011208","slug":"shahpur-loot-case-gorakhpur-city-news-gkp3360807139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी से छिनैती, छह हजार रुपये, डेढ़ लाख के जेवरात और मोबाइल फोन ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी से छिनैती, छह हजार रुपये, डेढ़ लाख के जेवरात और मोबाइल फोन ले उड़े बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी से छिनैती, छह हजार रुपये, डेढ़ लाख के जेवरात और मोबाइल फोन ले उड़े बदमाश
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहे के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में छह हजार रुपये, डेढ़ लाख के जेवरात और मोबाइल फोन था। महिला के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटी है।
शाहपुर के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर तीन निवासी राजेंद्र ओझा रेलवे से रिटायर्ड हैं। रविवार की दोपहर उनकी पत्नी पूनम अपने गहने बदलवाने के लिए उसे पर्स में लेकर पैदल ही चौराहे पर जा रही थीं। अभी वह श्रीराम चौराहा स्थित नीलकंठ मंदिर गेट के पास पहुंची थीं कि बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। युवकों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। लूट के बाद पूनम अचेत हो गईं। होश में आने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पूनम ओझा ने बताया कि पर्स में छह हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख के जेवरात और मोबाइल फोन था।
इस संबंध में पादरी बाजार चौकी इंचार्ज विंध्याचल शुक्ल ने बताया कि बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।