{"_id":"618247d72f07af705d163ac8","slug":"shahana-nisha-suicide-case-information-sent-to-court-about-accused-inspector-rajendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहाना मिस्ट्री: आरोपी दरोगा राजेंद्र सिंह के विषय में कोर्ट में भेजी गई जानकारी, जमानत के लिए दाखिल की गई थी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहाना मिस्ट्री: आरोपी दरोगा राजेंद्र सिंह के विषय में कोर्ट में भेजी गई जानकारी, जमानत के लिए दाखिल की गई थी अर्जी
Wed, 03 Nov 2021 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:57 PM IST
सार
बीते 15 अक्तूबर को शहाना निशा उर्फ सुहानी का शव कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर इलाके में किराए के घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। कमरे का दरवाजा खुला था और उसके दोनों घुटने फर्श पर टिके थे।
विज्ञापन
शहाना व आरोपी दरोगा राजेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला महिला अस्पताल की संविदा स्वास्थ्यकर्मी शहाना निशा की मौत के मामले में आरोपित दरोगा राजेंद्र सिंह की तरफ से जमानत के लिए दाखिल की गई याचिका पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट आरोपी की जमानत पर फैसला लेगी।
जानकारी के मुताबिक बीते 15 अक्तूबर को शहाना निशा उर्फ सुहानी का शव कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर इलाके में किराए के घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। कमरे का दरवाजा खुला था और उसके दोनों घुटने फर्श पर टिके थे। कोतवाली पुलिस ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए इसे आत्महत्या बताया था।
पुलिस की आत्महत्या वाली थ्योरी पर सवाल उठने पर इस प्रकरण में एक नए किरदार सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का नाम सामने आया। शहाना के घरवालों ने बलिया जिले के रहने वाले दरोगा राजेंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी, जिस पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
एलआईयू में तैनात राजेंद्र सिंह को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जेल में बंद आरोपी राजेंद्र सिंह की तरफ से जमानत के लिए अर्जी दी गई थी, जिस पर कोर्ट ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपित राजेंद्र सिंह के खिलाफ अपनी गोपनीय रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे, जेल से छूटने पर मुकदमे की जांच पर पड़ने वाले प्रभाव आदि की जानकारी शामिल हो सकती है।